उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार 14 जून से गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर थे, जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर(CM yogi gorakhpur) एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टर्मिनल का उदघाटन किया और कार्यक्रम का संबोधन भी किया। इस दौरान केन्द्रीय उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी एयरपोर्ट के बाद हरनामपुर गांव पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के मुख्य अंश(CM yogi gorakhpur):

दीक्षा स्थल को भव्य स्थल पीएम मोदी ने बनवाया(CM yogi gorakhpur):

  • भाजपा महान लोगों का सम्मान कर रही है।
  • पीएम मोदी ने नागपुर में दीक्षा स्थल को भव्य स्थल बनवाया।
  • बसपा, कांग्रेस, सपा ने सम्मान नहीं किया।
  • भ्रष्टाचार का उपाय नई मुद्रा को चलन में लाना।
  • विकास के लिए कई अहम योजनायें चलायीं गयी।

सबको मिले बिजली(CM yogi gorakhpur):

  • हर गरीब के घर तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य।
  • गरीबों के घर तक रसोई गैस पहुंचाई गयी।
  • कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।
  • 1.21 लाख किमी सड़क में गड्ढे थे।
  • पूर्व के लोगों ने प्रदेश के खजाने को खाली कर दिया।
  • बचे हुए मार्गों को जल्द दुरुस्त किया जायेगा।
  • प्रदेश में बिजली के क्षेत्र में काम किया जा रहा है।
  • 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने की व्यवस्था की।
  • भू और खनन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई हो रही है।
  • एंटी-भू माफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें