Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

गोरखपुर में सीएम योगी और वाराणसी में केशव चलाएंगे बाइक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हर विधानसभा से एक साथ सड़कों पर बाइक रैली निकालेगी। शनिवार को सभी 403 विधानसभा सीटों पर हर गांव, हर गली में भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों से निकलेंगे और भाजपा के लिए वातावरण बनाएंगे। इस रैली को भाजपा ने विजय संकल्प बाइक रैली नाम दिया है।

गोरखपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ और वाराणसी से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बाइक चलाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय वाराणसी, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल गाजियाबाद, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मुरादनगर मोटरसाइकिल पर सवार होंगे। बाइक पर सवार भाजपा कार्यकर्ता अपनी मोटरसाइकिलों पर झंडे और स्टीकर चिपकाकर, हाथों पर तिरंगे के साथ भाजपा के झंडे भी लिए होंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पूरे देश में विजय संकल्प बाइक रैली से सभी कार्यकर्ता मिलकर वातावरण को भाजपा के रंग में रंगेगे। हर बूथ से कम से कम पांच बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता विजय का संकल्प लेकर बाइक रैली का हिस्सा बनेंगे। इस बीच देश भक्ति के गीत भी बजेंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता 60 से 70 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

सिद्धार्थनगर: फर्जी स्थानांतरण पत्र के आधार पर नौकरी पाने के प्रयास में गिरफ्तार

Shambhavi
6 years ago

वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे के फत्तेपुर टोल प्लाजा पर युवकों पर मारपीट का आरोप

Short News
6 years ago

मथुरा: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली में शामिल हुई सांसद से बेटियों ने लगाई गुहार

Shivani Awasthi
6 years ago
Exit mobile version