Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भाजपा सांसद हुकुम सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के शामली जिला की कैराना संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद हुकुम सिंह (82) का बीमारी के चलते नोएडा के जेपी अस्पताल में निधन हो गया, उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। यहां से सांसद हुकुम सिंह का पार्थिक शरीर मायापुर आवास ले जाया गया। मायापुर फार्म हाउस पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ कई भाजपा नेताओं के शामिल हुए। सुबह से ही हुकुम के आवास पर सीएम सिक्योरिटी पहुंची और आवास पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

फार्महाउस पर शव पहुंचने से पहले यमुना पुल पर सीडीओ, सीओ सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कुछ अफसरों ने बताया कि सांसद की बेटी मृगांका सिंह, नाती सहित परिवार के अन्य लोग भी यहां रहे। राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय समेत कई नेताओं ने सांसद हुकम सिंह के निधन पर शोक जताया है। अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कई मंत्री, नेता और विधायक से लेकर केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने भी जाहिर किया दुःख

वह पिछले एक महीने से नोएडा के जेपी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुकुम सिंह के निधन पर दुख जाहिर किया है। बहुत दुखद ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ती दे हुकुम सिंह का जन्म 5 अप्रैल 1938 को कैराना में हुआ था। उन्होंने पीसीएस (जे) की परीक्षा पास की थी, लेकिन जूडिशल ऑफिसर के रूप में नियुक्ति लेने की जगह भारतीय सेना से जुड़ने का फैसला किया। भारत-चीन युद्ध के बाद वह सेना से जुड़े।

किसानों से जुड़े जमीनी स्तर के राजनेता थे हुकुम

राज्यपाल राम नाईक शोक संदेश में कहा कि हुकुम सिंह किसानों से जुड़े जमीनी स्तर के राजनेता थे। विधायक, मंत्री और सांसद रहते हुए उन्होंने सामाजिक जीवन में अहम योगदान दिया। उनके निधन से राजनीति की अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने शोकाकुल परिवारीजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन से कुछ ही समय पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय उन्हें देखकर ही निकले थे। हुकुम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले गुर्जर नेता हरिश्चंद्र भाटी व योगेंद्र चौधरी ने बताया कि हुकुम सिंह कैराना विधानसभा से लगातार सात बार विधायक रहे थे।

राजनीति जगत में शोक की लहर

वर्तमान में कैराना से ही भाजपा सांसद थे। सबसे बड़ी बात यह है कि प्रदेश में एनडी तिवारी, राजनाथ सिंह, कल्याण सिंह व मायावती की सरकारों में मंत्री रहे थे। वर्तमान में सांसद बनने के बाद लोकसभा स्पीकर की संसदीय समिति में सदस्य के साथ ही भारत सरकार के जल बोर्ड समिति के अध्यक्ष भी थे। इसके अलावाग्रेनो में गुर्जर शोध संस्कृति संस्थान को बनवाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके निधन से क्षेत्र के लोगों में शोक है। साथ ही पूरे राजनीति जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related posts

समाजवादी विकास रथ यात्रा के पोस्टरों से गायब हुये शिवपाल !

Ashutosh Srivastava
8 years ago

संदिग्ध हालात में जिलाधिकारी कार्यालय के पास बम मिलने की सूचना

Short News
6 years ago

लखनऊ : सपा – बसपा ने गठबंधन का चैप्टर क्लोज किया है- गुलाम नबी आजाद

UP ORG DESK
6 years ago
Exit mobile version