उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में निकाय चुनाव का माहौल बना हुआ है, गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2017 कुल तीन चरणों में संपन्न होना है, जिसके तहत पहले चरण का मतदान 22 नवम्बर को किया गया था, इसी क्रम में दूसरे चरण का मतदान रविवार 26 नवम्बर को आयोजित किया गया है, जिसके तहत 6 नगर निगम समेत 25 जिलों में मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है, गौरतलब है कि, निकाय चुनाव का तीसरा चरण आगामी 29 नवम्बर को आयोजित किया जायेगा। इसी क्रम में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार के तहत मुरादाबाद पहुंचे थे।
मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के मुख्य अंश:
प्रदेश में कानून का राज हो:
- आप दो घंटे से सबको सुन रहे हैं।
आज में आपसे केवल ये कहने आया हूँ,
मार्च 2017 में आपने में मोदी जी के कहने पर सरकार बनाई है,
प्रदेश में क़ानून का राज हो।
सबसे पहले हमने प्रदेश में अवैध बूचड़खाने बंद करने का काम किया,
हमारी सरकार ने कार्यवाही की, अवैध बूचड़खाने बंद हुए, अवैध खनन बंद किया, अवैध वन कटान बंद किया,
4 करोड़ 50 लाख की नगरीय क्षेत्र में रहने वाली अबादी को बिजली पानी दिया,
साफ पानी, साफ़ सड़कें जनता को मिले।
हम पैसे देना चाहतें हैं, उसके लिये हमें आदमी भी चाहिये।
जातिवाद से उठकर काम करना होगा:
- हमें 22 करोड़ की जनता का विकास करना है, तो हमें जातिवाद से उठकर कार्य करना होगा।
हमने सख्ती के साथ अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोगो के साथ सख़्ती की,
आज हम आपसे ये कहने आये हैं, हमने जातिवाद की राजनीति खत्म कर दी है,- हम जल्दी ही 4 लाख नौकरी लेकर आ रहे हैं, और ये नौकरी जात पात के आधार पर नही, बल्कि मैरिट के आधार पर होगी।
हमने लोकसेवा आयोग की पिछले 5 वर्ष के कार्यों की CBI जांच की मांग की है, इससे बहुत से लोग जेल में जाएंगें।- हमने मुरादाबाद में पीतल कार्य से जुड़े लोगों के लिये लखनऊ में एक जगह स्थान देने जा रहे हैं।
52 हजार किसानों का कर्जमाफ किया:
- हमें मात्र 8 महीने हुए हैं, हमने 52 हज़ार किसानों का कर्जा माफ़ किया है।
- पिछली सरकारों ने भेदभाव किया, नारकीय हालात बना दिये हैं, अब प्रदेश के 75 ज़िलों में 24 घंटे बिजली मिल रही है।
सपा बसपा ने जो भेदभाव किया है, वो हम खत्म करेंगें।
हमने बाबा भीमराव जी की जयंती पर सभी जिलों मुख्यालय को 24 घंटे बिजली देने का आश्वासन दिया, और उसे पूरा भी किया है,
पिछले 12 साल से जो चला आ रहा था, आये दिन दंगा होता था, आज प्रदेश में दंगा मुक्त प्रदेश है।
आज किसी कारोबारी को डर नही है।
अब हमारी सरकार प्रदेश में निवेश करा रही है।
प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं को सही किया जा रहा है, ताकि और ज़्यादा निवेश हो।
प्रदेश में फेंरी वालो के लियें फेरिनीति बना रहे हैं, ताकि उनका उत्पीड़न न हो।
2022 में 24 लाख गरीबों को छत:
ग़रीब को बिजली पानी सड़क की व्यवस्था की जायेगी, और 20 लाख ऐसे परिवार को आज़ादी के बाद पहली बार विद्युत् कनेक्शन दिये हैं, हमारी सरकार ने 8 महीने में गरीबों को 11 लाख आवास दिए हैं, और 2022 में 24 लाख और ग़रीब परिवारों को छत देंगें,
7 स्मार्ट सिटी में हमारा मुरादाबाद भी चिन्हित हो गया है।
हमारी सरकार ने प्रदेश में एंटी भुमाफिया टीम का गठन किया है, 1 लाख 53 हज़ार मामले इस टीम के सामने आए है, ऐसे लोगो के ख़िलाफ़ हम जल्द एक्शन लेने वाले हैं, ऐसे भुमाफिया के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।- हम प्रदेश के ऐसा बनाने वाले हैं, जैसे दीपावली के दिन आयुद्धा में था।
- 653 निकाइयों में LED लाइट लगाई जाएंगी।
- आपका मुरादाबाद भी LED स्ट्रीट लाइट से जगमग होता नजर आयेगा।
- आप विनोद अग्रवाल और सभी भाजपा पर्षद को विजय दिलाए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार