उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही से पहले सदन में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की टेबल के नीचे से विस्फोटक पदार्थ PETN मिला था। शुक्रवार 14 जुलाई को मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन के संबोधन(CM yogi statement) में विस्फोटक मिलने की बात कही। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच NIA से कराने की बात भी कही।
विस्फोटक मिलने के बाद सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के मुख्य अंश:
सुरक्षा में समझौता नहीं:
- बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की सीट के नीचे विस्फोटक पदार्थ मिला था।
- इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में अपना सम्बोधन किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
- नेता प्रतिपक्ष के सीट के नीचे जो सामग्री पाई गई, चिंता का विषय है।
- ये खतरनाक विस्फोटक PETN था।
ये भी पढ़ें: मल्टी लेयर सुरक्षा के बाद भी विधानसभा तक कैसे पहुंचा PETN?
ये खतरनाक प्रवृति है:
- सवाल ये है कि वो कौन लोग हैं, जो इसकी साजिश रच रहे हैं,
- ये एक खतरनाक प्रवृति है।
- विधानभवन में मौजूद कर्मियों का पुलिस वेरिफिकेशन होना चाहिए।
- क्या किसी को इतनी छूट दी जा सकती है कि सभी सदस्यों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाए।
- ये गंभीर प्रकरण है ये तय होना चाहिए कि,
- क्या किसी एक व्यक्ति को खुश करने के लिए ये खतरा मोल लें?
ये भी पढ़ें: ITBP में की गई पूर्व ADG लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी की नियुक्ति!
ये एक आतंकी साजिश:
- जबतक अधिकारी चेक नहीं करें तबतक इसके बारे में पता नहीं चलेगा।
- ये एक आतंकी साजिश है।
- इसकी जांच NIA जैसी संस्था को दी जानी चाहिए।
- ये 22 करोड़ लोगों की भावना से जुड़ा मुद्दा है।
- जिसने भी ये साजिश की है उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
- विकास के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए लेकिन आज सुरक्षा में सेंध पर चर्चा करने को मजबूर हैं।
- पूरे प्रकरण को NIA को सौंप जाए और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ें: UP विधानसभा के अन्दर मिला विस्फोटक पदार्थ!
विधायक मोबाइल लेकर न आयें:
- सदन की कार्रवाई के दौरान विधायक मोबाइल फोन लेकर न आएं या आएं तो बंद कर रख दें।
- कार्रवाही के दौरान फोन ध्यान भंग करता है, इसके लिए व्यवस्था की जानी चाहिए।
- कहीं न कहीं हमको आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए।
- बिना पास के वाहनों को आने की अनुमति नहीं होनी चाहिए।
- जो चीजें सामने आई हैं, ये सुरक्षा में सेंध है,
- इसके लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ें: NGT charges a penalty of Rs.50,000 for throwing garbage near Ganga
साजिश के लिए निंदा प्रस्ताव:
- विधानसभा में साजिश के लिए निंदा प्रस्ताव पारित करें।
- मैं चाहूंगा कि PETN का पाया जाना गंभीर विषय है,
- शरारत करने वालों से सख्ती से निपटने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: घाटी के बच्चों को सेना का तोहफा, खोला फ्री ओपन आर्मी स्कूल!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#Chief Minister
#chief minister yogi adityanath
#chief minister yogi adityanath addressed UP assembly on day 4 monsoon session
#Cm Yogi Statement
#CM yogi statement in assembly after explosive found
#day 3 monsoon session
#day 4 monsoon session
#Explosive found in UP assembly
#Explosive found in UP assembly after day 3 monsoon session
#PETN explosive found
#PETN explosive found in uttar pradesh assembly
#UP assembly after day 3 monsoon session
#UP विधानसभा
#uttar pradesh assembly
#Yogi Adityanath
#yogi adityanath addressed UP assembly on day 4 monsoon session
#उत्तर प्रदेश
#मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
#लखनऊ
#विधानसभा
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार