उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सीएमओ अब दिसम्बर तक अपने पद पर बने रहेंगे। उन्हें छह महीने का विस्तार दिया गया है।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेतृत्व को सुझाया शीला दीक्षित का नाम!
कल होना था रिटायरमेंट:
- सीएमओ एसएनएस यादव को छह महीने का विस्तार दिया गया है।
- अब वो दिसम्बर तक अपने पद पर बने रहेंगे।
- गौरतलब है कि, 30 जून को उनका रिटायरमेंट होना था, लेकिन शासन ने उनकी सेवा विस्तार वाली फाइल पर अपनी मुहर लगा दी।
- इसके साथ ही सीएमओ एसएनएस यादव सेवा विस्तार पाने वाले लखनऊ के पहले सीएमओ बन गये हैं।
- सूत्रों के अनुसार सीएमओ ऑफिस को इस विस्तार की पूरी उम्मीद थी, इसी कारण शासन की आधिकारिक पुष्टि से पहले ही सीएमओ ऑफिस में जश्न का माहौल था।
- जिसके बाद 30 जून की दोपहर तक शासन ने सेवा विस्तार की पुष्टि कर दी थी।
यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक ने जबरन किया ओवरब्रिज का उद्घाटन, मुख्यमंत्री अखिलेश करने वाले उद्घाटन
सिविल अस्पताल के निदेशक ने सौंपा अपने कार्यभार:
- सीएमओ एसएनएस यादव की तरह ही 30 जून को सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ० राजेश ओझा का भी रिटायरमेंट होना था।
- हालाँकि, उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिला है।
- उन्होंने अपना कार्यभार सिविल अस्पताल के सीनियर डॉक्टर सदानंद को सौंप दिया है।
- वरिष्ठ सर्जन डॉ० सदानंद अब सिविल अस्पताल के नए निदेशक होंगे।
यह भी पढ़ें: देखिये EXCLUSIVE विडियो “मुख्यमंत्री अखिलेश” ने चलाया ई रिक्शा तो आजम खान ने दिया सहारा!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार