बीते दिन बिजनौर के गाँव पेंदा में लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले ने तब एक भयानक सांप्रदायिक रूप ले लिया था जब लड़कियों के तीन रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।आज इस मामले में पुलिस ने 27 आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है साथ ही 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

भड़की थी सांप्रदायिकता की आग :

  • बीते दिन पेंदा गाँव में हुई तीन हत्याओं के बाद इस बवाल ने सांप्रदायिक रूप ले लिया है।
  • आपको बता दें कि यह मामला तब शुरू हुआ जब कुछ मनचलों ने मुस्लिम समुदाय की लड़कियों से छेड़छाड़ कर दी थी।
  • इसके बाद लड़कियों के परिवार के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था।
  • जिसके चलते उन मनचलों ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर इनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
  • इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी थी साथ ही काफी लोग घायल हो गये थे।
  • इस वारदात से गुस्साए लोगों ने हाई-वे जाम कर पुलिस के खिलाफ नारे-बाज़ी की थी।
  • अब इस मामले में पुलिस हरकत में आई है साथ ही 27 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
  • इसके साथ ही घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री अखिलेश हरकत में आये हैं।
  • उन्होंने सूबे के गृह सचिव मणिप्रसाद मिश्रा और एडीजी एलओ दलजीत सिंह चौधरी को बिजनौर भेज दिया है।
  • साथ ही दोनों बड़े अधिकारियो को कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री आवास के बाहर युवक का ‘आत्मदाह का प्रयास’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें