Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार के लिए कांग्रेस ने अयोध्या में 1 रुपए की भीख मांगी

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार के लिए कांग्रेस ने अयोध्या में 1 रुपए की भीख मांगी

पंडित जवाहरलाल नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार के लिए कांग्रेस ने अयोध्या में 1 रुपए की भीख मांगी

अयोध्या नगर निगम के राम प्रसाद बिस्मिल वार्ड में दशकों पुराने बने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार के लिए कांग्रेस ने आज शहर में अनोखा प्रदर्शन किया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर बने पार्क के निर्माण व विकास के लिए कांग्रेसियों ने शहर के दुकानों पर एक एक रुपए की भीख मांगी ताकि वे पार्क के निर्माण साफ-सफाई व विकास के लिए नगर निगम को धनराशि दे सकें।कांग्रेसियों का दावा है कि पिछले 18 महीने से नगर निगम को पत्र लिखा जा रहा है कि राम प्रसाद बिस्मिल वार्ड में दशकों पुराने बने पंडित जवाहरलाल नेहरू पार्क की साफ-सफाई कराई जाए।उसका निर्माण कराया जाए। उसका विकास कराया जाए लेकिन नगर निगम का कहना है कि उसके पास धनराशि नहीं है। नगर निगम को धनराशि उपलब्ध कराने के लिए यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला व कांग्रेस नेता आरिफ आब्दी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अयोध्या शहर में घूम घूम कर दुकानदारों से एक एक रुपए भीख मांगी ताकि वे नगर निगम को यह बता सके कि इस धनराशि से आप पार्क की साफ-सफाई करा सकते हैं। अब ये पार्क के निर्माण की बात कही जाए या फिर कांग्रेसियों की सियासत।अपनी जमीन तलाश रही कांग्रेश तरह तरह के प्रदर्शन कर राम नगरी अयोध्या में अपनी जमीन तलाश रही है। चाहे वह केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन रहा हो या फिर आज पंडित जवाहरलाल नेहरू पार्क के नाम पर शहर में तख्ती पर लिखकर भीख मांगने का काम किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला ने बताया कि पिछले 18 महीने से नगर निगम को पत्र लिखा जा रहा है कि राम प्रसाद बिस्मिल वार्ड में दशकों पुराने पंडित जवाहरलाल नेहरू पार्क कूड़ा घर बन गया है। सब कुछ टूट फूट गया है। उसके विकास के लिए नगर निगम को पहल करनी चाहिए लेकिन नगर निगम ने यह कहकर हाथ खड़ा कर दिया कि उसके पास धनराशि नहीं है।

Related posts

चुनाव हारने के बाद शिवपाल यादव ने रणनीति पर कर दिया खुलासा!

Shashank
7 years ago

हरदोई-पीएनबी बैक में अधेड़ की अचानक हुई मौत.

kumar Rahul
7 years ago

ट्रक ने तांगा में मारी टक्कर एक की मौत, हादसे के बाद ट्रक लेकर फरार हुआ ट्रक चालक, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना बिल्सी इलाके के गुधनी गांव पास हुआ हादसा।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version