[nextpage title=”akhileshwillbenextcm” ]

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। पिछले दिनों समाजवादी पार्टी में हुए गृहयुद्ध के बाद सपा सुप्रीमो भी समझ गए है कि इस बार 2012 की तरह पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना आसान नहीं होगा इसीलिये सपा अब यूपी में गठबंधन की सरकार बनाने और भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए अन्य दलो से गठबंधन के लिए बातचीत कर रही है। इस गठबंधन में कांग्रेस ने शामिल होने के लिए सपा के सामने एक शर्त रख दी है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhileshwillbenextcm” ]

अखिलेश होने चाहिए अगले सीएम :

  • विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही उत्तर प्रदेश में बिहार की तरह महागठबंधन की खबरे आने शुरू हो गयी है।
  • कांग्रेस भी यूपी में समाजवादी पार्टी और अन्य दलों के साथ मिलकर महागठबंधन बनाना चाहती है।
  • मगर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इसके लिए शर्त रखी है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को महागठबंधन का सीएम बनाना चाहिए।
  • यदि ऐसा हुआ तो ही कांग्रेस पार्टी महागठबंधन में शामिल होगी अन्यथा नहीं।
  • हालांकि इसके पहले सपा सुप्रीमो कह चुके हैं कि अगला सीएम विधायक दल की बैठक में तय किया जाएगा।
  • बीते दिनों दिल्ली में प्रशांत किशोर ने सपा सुप्रीमो संग एक गुप्त बैठक भी की थी।
  • हालांकि बैठक का उद्देश्य क्या था इसका तो पता अभी तक नहीं चल सका है।
  • आपको बता दें कि सीएम अखिलेश ने राहुल गाँधी को अच्छा इंसान बताते हुए कहा था कि उनसे दोस्ती हो सकती है।
  • सीएम अखिलेश यादव की कही बात लग रहा सच होने जा रही है।

सपा की अगुवाई में बनेगा महागठबंधन :

  • यूपी में महागठबंधन बनता है तो यह तय है कि यह सपा की अगुवाई में ही बनेगा।
  • सपा के साथ ही इसमें रालोद, जदयू, कोएद, कांग्रेस समेत कई अन्य छोटी-छोटी पार्टियां शामिल हो सकती हैं।
  • ये सभी पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ीं तो यूपी विधानसभा के नतीजे कुछ और ही देखने को मिलेंगे।
  • इस तरह मुस्लिम वोट बैंक इस समय सपा से बसपा की ओर जाता दिख रहा है वह महागठबंधन से फिर साथ आ सकता है।
  • महागठबंधन से सबसे ज्यादा नुकसान इस समय भाजपा, बसपा को होगा।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें