उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2017 के तहत कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को यूपी चुनाव में पार्टी का चेहरा घोषित कर दिया है।
शीला दीक्षित ने कहा, मानती हूँ बड़ी जिम्मेदारी मिली है:
- उत्तर प्रदेश में कांग्रेस दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। जिसकी घोषणा आज पार्टी के जनरल सेक्रेटरी जनार्दन द्विवेदी ने की।
- इसके साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तैयारियों की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी।
- इस मौके पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि, शीला अनुभवी और मेहनती हैं।
- उन्होंने ये भी कहा कि, 15 सालों के उनके काम को कोई नकार नहीं सकता है।
- कॉर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष प्रमोद तिवारी को बनाया गया है, गौरतलब है कि, दिल्ली में लगातार 15 सालों तक शीला दीक्षित मुख्यमंत्री रही थीं, वहीं दिल्ली चुनाव में हार के बाद पार्टी ने उन्हें केरल का राज्यपाल बना दिया था।
- इस मौके पर शीला दीक्षित ने कहा कि, पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
- कांग्रेस की सीएम पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा कि, हर चुनाव एक चुनौती होता है. और इन चुनावों में हमारे बेहतरीन परिणाम आएंगे।
- उन्होंने कहा कि, मैं चाहती हूं कि प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार करें, इससे पार्टी को फायदा मिलेगा।
- दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, मैं मानती हूं कि मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार