पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता अखिलेश दास रविवार शाम को लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता करेंगे। उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनज़र अखिलेश दास दिल्ली से लखनऊ आ रहे हैं।

अखिलेश दास की प्रेसवार्ता

  • उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीतियों को मजबूत करने के लिए दास आज लखनऊ में होंगे।
  • वह लगभग 3 बजे अमौसी एयरपोर्ट उतरेंगे, इसके बाद कांग्रेस कार्यालय जाएंगे।
  • यहां वह 4 बजे से प्रेसवार्ता करेंगे।
  • वह कांग्रेस के नेताओं के साथ इस प्रेसवार्ता के बाद बैठक भी करने वाले हैं।
  • बता दें कि हाल में अखिलेश दास ने बसपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।
  • इसके बाद उन्होंने मायावती पर कई गंभीर आरोप लगाएं थे।
  • उन्होंने मायावती पर टिकट के लिए करोड़ों रूपये मांगने का आरोप लगाया।
  • उन्होंने कहा था कि इस बार उत्तर प्रदेश चुनाव में मायावती का सफाया होना तय है।
  • साथ ही कांग्रेस अपने लौटने को अपनी घर वापसी बताया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें