गंगा दशहरा के मौके पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती (uma bharti) रविवार को फर्रुखाबाद में गंगा नदी किनारे पांचाल घाट पर गंगा चौपाल में भाग लेने पहुंची। इस दौरान उमा भारती ने गंगा किनारे सभी गांवों की सफाई की हकीकत के बारे में भी जानकारी ली। मीडिया से बात करते हुए उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने गंगा नदी का गला घोंट दिया है।

गंगा नदी में इंडस्‍ट्री का पानी नहीं गिरने दिया जाएगा!

  • चौपाल में लोगों से बात करते हुए उमा ने कहा गंगा में किसी भी इंडस्‍ट्री का पानी नहीं गिरने दिया जाएगा।
  • नदी को प्रदूषित करने में सबसे बड़ा हाथ इंडस्‍ट्री और सीवेज का गंदा पानी है।
  • उमा ने कहा कि गंगा नदी को लेकर जल्‍द ही जीएलडी लागू कर दिया जाएगा।
  • वहीं, बिहार में गंगा नदी की सिल्‍ट को साफ करने काम लगातार जारी है।
  • जल्‍द ही गंगा नदी के किनारे एक करोड़ पेड़ लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
  • नदी किनारे पेड़ लगाने से वातावरण भी शुद्ध होगा और बाढ़ के दौरान कटान में भी कमी आएगी।

    ये भी पढ़ें: मेट्रो स्टेशन पर पान-मसाला खाने वालों पर लगेगा 200 रुपये का जुर्माना!

कांग्रेस की सरकार ने गंगा नदी का गला घोंट दिया!

  • लोगों से बात करते हुए उमा भारती ने विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधा।
  • उन्‍होंने कहा कि आजादी के बाद से सबसे ज्‍यादा देश पर शासन कांग्रेस की सरकार ने किया।
  • ऐसे में कांग्रेस की जिम्‍मेदारी बनती थी कि वे देश की सबसे पवित्र गंगा नदी को साफ करने रखने का प्रबंध करे।
  • हालांकि, कांग्रेस ने ऐसा कभी नहीं किया बल्कि गंगा नदी को लेकर उनकी कोई रुचि ही नहीं है।

    ये भी पढ़ें: जातिवादी राजनीति को बढ़ावा दे रही सपा और बसपा: केशव मौर्या

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने और क्‍या कहा!

  • उमा भारती ने बताया कि गंगा नदी में 60 करोड़ से ज्‍यादा लोग स्‍नान करते हैं।
  • जब करोड़ों लोग गंगा नदी से जुड़े हैं तो इसे रोजाना साफ करने की जरूरत है।
  • गंगा नदी को एक दिन में साफ नहीं किया जा सकता है।
  • उन्‍होंने बताया कि केंद्र सरकार ने गंगा की सफाई के लिए 20 करोड़ रुपए दिए हैं।
  • केंद्र सरकार से मिली ये रकम नॉन रिफेंडेबल है। यानी कि इसे पूरा खर्च करना है।

    ये भी पढ़ें: सन्‍यासी की सरकार के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है: श्रीकांत शर्मा

योगी सरकार अच्‍छा काम कर रही है: उमा भारती
  • यूपी में लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर उमा भारती ने योगी सरकार की जमकर तारीफ की।
  • उमा भारती ने कहा कि कम से कम योगी सरकार अपराध को खत्‍म करने की तो बात कर रही है।
  • इससे पहले सपा सरकार में मुलायम सिंह यादव बलात्‍कारियों को नौजवान कहते थे और बलात्‍कार को सिर्फ एक छोटी सी भूल।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें