Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

टिकट मांगने पर प्रियंका गांधी ने लिखवाया जबरन इस्तीफा- कांग्रेस MLC

congress mlc

congress mlc

2019 के लोकसभा चुनावों की सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भाजपा के विजय रथ को फिर से चलाने की जिम्मेदारी अब पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने ले ली है। बीते दिनो वे लखनऊ आये थे और सीएम योगी सहित कई बड़े नेताओं के साथ बैठक किये थे। अब वे कांग्रेस को उसी के गढ़ में घेरने के लिए 21 अप्रैल को सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंच रहे हैं। अपने इस रायबरेली के दौरे पर अमित शाह कांग्रेस के दिग्गज नेता को अपनी पार्टी में शामिल कराकर उत्तर प्रदेश से कर्नाटक चुनाव में संदेश देंगे।

कांग्रेस MLC होंगे भाजपा में शामिल :

रायबरेली आने पर अमित शाह के सामने कांग्रेस एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह भाजपा में शामिल होंगे। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह सपरिवार बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। यही कारण है कि उनका पूरा परिवार अमित शाह की रैली की तैयारियों में जुटा है। एमएलसी दिनेश सिंह भी अमित शाह की रैली के माध्यम से अपना शक्ति प्रदर्शन करना चाहते हैं। अमित शाह कांग्रेस के इस प्रमुख गढ़ रायबरेली में रैली करके चुनावी राज्य कर्नाटक तक राजनीतिक सन्देश देना चाहते हैं। अमित शाह बताना चाहते हैं कि जब कांग्रेस के 2 बड़े चेहरे सोनिया और राहुल के क्षेत्र में आम लोगों में ही नहीं खुद प्रमुख कांग्रेसी नेताओं में मौजूदा नेतृत्व को लेकर हताशा है, तो उस पार्टी के नेता कर्नाटक या अन्य राज्यों में क्या भला करेंगे।

प्रियंका गांधी पर लगाये आरोप :

एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी से MLA का टिकट मांगने पर मुझे उन्होंने इस्तीफा लिखने को कहा। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाई राकेश के लिए हरचंदपुर से MLA का टिकट मांगने गया था तो प्रियंका गांधी ने उनसे एमएलसी पद का इस्तीफा लिखवा लिया था। बड़े भाई पर जिस व्यक्ति ने रेप का फर्जी आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया, उसे उन्हीं के गांव का ग्राम अध्यक्ष बना दिया। उन्होंने कहा लोभ, मोह, लालच नहीं, बल्कि स्वाभिमान के लिए कांग्रेस छोड़ रहा हूं। एमएलसी ने कहा रायबरेली में कांग्रेस नहीं है। प्राइवेट सेक्टर कंपनी गांधी परिवार के लिए काम कर रही है।

Related posts

केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा लखनऊ व रायबरेली में करेंगे जनसभाएं!

Dhirendra Singh
8 years ago

सरकार राम मंदिर निर्माण के लिये जल्द बिल लेकर आये- अनुभव शुक्ला

Sudhir Kumar
6 years ago

यूपी की जेलों में अपराधियों के लिए सभी सुख-सुविधा उपलब्ध-अखिलेश यादव

Shashank
6 years ago
Exit mobile version