भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी गुरुवार 22 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, जिस दौरान राहुल गाँधी यूपी के बहराइच में जनसभा को संबोधित करेंगे। ज्ञात हो कि, राहुल गाँधी के साथ ही पीएम मोदी भी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।
निशाने पर रहेंगे पीएम मोदी:
- गुरुवार 22 दिसम्बर को राहुल गाँधी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।
- जहाँ वो बहराइच में जनसभा को संबोधित करेंगे।
- ज्ञात हो कि, पीएम मोदी भी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।
- राहुल गाँधी की रैली के चलते कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं।
- कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी रैली में प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लेकर हमला करेंगे।
- जिसमें नोटबंदी और किसानों के मुद्दे प्रमुखता से रहेंगे।
- राहुल गाँधी की रैली का आयोजन गेंदघर मैदान में किया गया है।
हवाई मार्ग से श्रावस्ती पहुचेंगे राहुल गाँधी:
- राहुल गाँधी अपनी बहराइच दौरे के चलते हवाई मार्ग से पहले श्रावस्ती पहुचेंगे।
- जहां सड़क माध्यम से राहुल गाँधी बहराइच के गेंदघर मैदान में जायेंगे।
- राहुल के कार्यक्रम के चलते भीड़ को कण्ट्रोल करने के लिए 6 जगहों पर गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गयी है।
- रैली का आयोजन दोपहर 1 बजे से किया जायेगा।
- गौरतलब है कि, राहुल गाँधी नोटबंदी के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाल रहे हैं।
- इससे पहले जन आक्रोश रैली के तहत राहुल गाँधी जौनपुर पहुंचे थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#bahraich visit
#congress national vice presiden
#congress national vice president rahul gandi
#congress national vice president rahul gandi bahraich visit today
#jan aakrosh rally.
#उत्तर प्रदेश
#उत्तर प्रदेश दौरे पर
#पीएम मोदी
#बहराइच
#भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
#राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
#राहुल गांधी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार