भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश ने शनिवार 3 जून को सूबे की राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस(Congress press conference) का आयोजन किया था। जिसके तहत यूपी कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद थे। गौरतलब है कि, अभी हाल ही में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार के तीन साल के कार्यकाल पर हमला बोलने के लिए प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था।
देश की सुरक्षा मुद्दा(Congress press conference):
- कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को लखनऊ प्रेस कांफ्रेंस(Congress press conference) को संबोधित किया।
- उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार को बेनकाब करने के लिए आज हमारे पास जो मुद्दा है वो देश की सुरक्षा।
- 2014 में उन्हें 80 फ़ीसदी मिले थे।
- सबसे ज्यादा देश की सुरक्षा की बात पर मिले थे।
- चाहे कोई पढ़ा लिखा हो या न हो किसी भी जात का क्यों न हो सब साथ देते हैं।
पीएम मोदी पर हमला(Congress press conference):
- गुलाम नबी आजाद ने आगे प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला किया।
- उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि, हमारे नौजवानों के सर काट दिए जाते हैं।
- दूसरी तरफ उनके मंत्री पाकिस्तानियों को जयपुर बिरयानी खिला रहे थे।
- पूछने पर प्रधानमंत्री बोले की ये तो प्रोटोकॉल है।
- पीएम से पूछना चाहता हूँ कि, पाकिस्तान में ये आम साड़ियाँ और शाल भेजने का काम किसने शूरः किया?
- आप पाकिस्तान में शादी-ब्याह में भी प्रोटोकॉल तोड़कर चले जाते हैं।
- NDA सरकार की कोई पॉलिसी नहीं है।