भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सूबे में कई कार्यक्रम कर चुकी हैं। जिनमें राहुल गाँधी की किसान यात्रा, यूपी कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा प्रमुख हैं। रविवार 18 दिसम्बर को पार्टी लखनऊ में महिला विंग के ‘संकल्प कार्यक्रम’ का आयोजन करेगी।
12 बजे आयोजित होगा कार्यक्रम:
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तर प्रदेश के आगामी 2017 विधानसभा चुनाव के तहत कई कार्यक्रम का आयोजन कर चुकी है।
- इसी क्रम में रविवार 18 दिसम्बर को पार्टी लखनऊ में महिला विंग के संकल्प कार्यक्रम का आयोजन करेगी।
- संकल्प कार्यक्रम का आयोजन रविवार को 12 बजे किया जायेगा।
- कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारी शामिल होंगे।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचेंगी कार्यक्रम में:
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तर प्रदेश ने रविवार को राजधानी में महिला विंग की ओर से संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया है।
- कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा भाग लेंगी।
- इसके अलावा कार्यक्रम में पार्टी की मुख्यमंत्री उम्मीदवार शीला दीक्षित भी मौजूद रहेंगी।
- वहीँ कांग्रेस यूपी के चीफ राज बब्बर और निर्मल खत्री भी मौजूद रहेंगे।
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यक्रम का आयोजन:
- यूपी कांग्रेस रविवार को लखनऊ में संकल्प कार्यक्रम मनाएगी।
- यह कार्यक्रम पार्टी द्वारा आने वाले चुनावों में महिलाओं पर ध्यान के चलते केन्द्रित है।
- गौरतलब है कि, कांग्रेस इससे पहले किसान वर्ग और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए भी कई कार्यक्रम कर चुकी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#27 साल यूपी बेहाल यात्रा
#congress sankalp program
#lucknow
#lucknow uttar pradesh today
#national president shobha ojha
#shobha ojha will chair the program
#Uttar Pradesh
#women congress's national president
#उत्तर प्रदेश
#भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
#महिला विंग ‘संकल्प कार्यक्रम’
#यूपी कांग्रेस
#यूपी कांग्रेस का ‘संकल्प कार्यक्रम’
#राहुल गाँधी किसान यात्रा
#लखनऊ
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार