उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत बीते 11 जुलाई को हुई थी, जिसके तहत मंगलवार 18 जुलाई को मानसून सत्र का आखिरी दिन है। मानसून सत्र के आखिरी दिन के तहत उत्तर प्रदेश की विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू हुई थी। कार्यवाही की अध्यक्षता ह्रदय नारायण दीक्षित ने की। वहीँ सदन में विपक्ष ने भी सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश की। इसी क्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तर प्रदेश ने योगी सरकार को छात्रसंघ चुनाव(congress student election) के मुद्दे पर लेकर घेरने की कोशिश की।
कांग्रेस ने उठाया छात्रसंघ का मुद्दा(congress student election):
- यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन कांग्रेस सदन में छात्रसंघ का मुद्दा उठाया।
- जिस दौरान कांग्रेस ने योगी सरकार से इस मामले पर कई सवाल पूछे।
- साथ ही पार्टी ने इस बात पर जोर दिया कि, सूबे के विश्वविद्यालयों पर महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव होने चाहिए।
- कांग्रेस इस दौरान सरकार से पूछा कि, विश्वविद्यालयों-महाविद्यालयों में चुनाव न कराने को लेकर क्या सरकार का कोई आदेश है?
- जिस पर सरकार ने अपना जवाब सदन के अध्यक्ष के सामने रखा।
- जवाब में सरकार ने कहा कि, ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है।
वॉक आउट के बाद सदन में दोबारा आई कांग्रेस(congress student election):
- छात्रसंघ चुनाव का मुद्दा उठाने से पहले कांग्रेस ने सदन से वॉक आउट किया था।
- जिसके बाद कांग्रेस के प्रतिनिधि सदन में वापस आये और चुनाव को लेकर सवाल-जवाब किये।
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माँगा इस्तीफ़ा(congress student election):
- मंगलवार को यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही शुरू हुई थी।
- जिसके बाद सदन में योगी सरकार को विपक्ष के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा।
- वहीँ विपक्ष ने भी सदन में योगी सरकार को कानून-व्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर घेरा।
- इसी दौरान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा देने की मांग शुरू कर दी।
- गौरतलब है कि, यह मांग बीते दिनों विधानसभा में मिले विस्फोटक मामले पर माँगा गया था।
- इस्तीफ़ा मांगने के बाद कांग्रेस ने सदन से वॉक आउट कर दिया।
समाजवादी पार्टी ने भी किया सदन से वॉक आउट(congress student election):
- मानसून सत्र की कार्यवाही के बीच में कांग्रेस पार्टी ने सदन से वॉक आउट कर दिया।
- इसके साथ ही सूबे की समाजवादी पार्टी ने भी सदन से वॉक आउट किया।
- यह वॉक आउट सूबे की कानून-व्यवस्था को लेकर सपा द्वारा किया गया था।
ये भी पढ़ें: वीडियो: विधानभवन घेरने जा रहे वित्त विहीन शिक्षकों पर लाठीचार्ज!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#CM yogi adityanath today in assembly
#CM योगी से माँगा इस्तीफ़ा
#congress ask questions about student election to yogi government
#congress ask resign CM yogi
#congress ask resign to CM yogi
#congress ask resign to CM yogi adityanath today in assembly
#congress ask resign to CM yogi over PETN matter
#congress student election question
#congress student election question ask to yogi government
#उत्तर प्रदेश
#उत्तर प्रदेश की विधानसभा
#कांग्रेस
#कांग्रेस ने CM योगी से माँगा इस्तीफ़ा
#मानसून सत्र के आखिरी दिन
#यूपी विधानसभा
#लखनऊ
#सदन की कार्यवाही
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार