भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज उत्तर प्रदेश में अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अपनी मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित का स्वागत करेंगे।
यूपी को मिली है नयी टीम:
- उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस में बड़े फेरबदल किये हैं।
- आज शीला दीक्षित के स्वागत में प्रदेश कांग्रेस सूबे में अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी।
- राजधानी लखनऊ में एअरपोर्ट से लेकर कांग्रेस मुख्यालय तक सड़क किनारे बैनर, होर्डिंग्स स्वागत के लिए लगा दिए हैं।
- आज शीला दीक्षित के साथ यूपी के नए कांग्रेस चीफ राज बब्बर भी साथ में होंगे।
- 2017 का कार्यभार मिलने के बाद दोनों ही का ये यूपी का पहला दौरा है।
यहाँ होंगे कार्यक्रम:
- शीला दीक्षित एवं कार्यकर्ताओं का काफिला एयरपोर्ट कैपिटल तिराहा हजरतगंज चौराहा पहुंचकर गांधी जी, डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगा।
- इसके बाद जिला पूर्ति कार्यालय चौराहा, सचिवालय के पीछे से होते हुए एनेक्सी से लाल बहादुर शास्त्री मार्ग से सुन्नी वक्फ बोर्ड कार्यालय के सामने से माल एवेन्यू चौराहे पर राजीव जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण के उपरान्त प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेगा। रास्ते भर में पड़ने वाले उपरोक्त चौराहों पर कांग्रेसजनों द्वारा चौराहों पर स्वागत किया जाएगा।
कांग्रेस की नयी टीम पहुंची लखनऊ:
- आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस की गठित नयी टीम राजधानी लखनऊ पहुँच चुकी है।
- प्रदेश कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस नयी टीम का जोरदार स्वागत किया।
स्वागत के दौरान ट्रक का स्टैंड टूटने से गिरीं शीला दीक्षित:
- उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री का चेहरा शीला दीक्षित को बनाया गया है।
- शीला दीक्षित और यूपी कांग्रेस की नयी टीम आज राजधानी लखनऊ पहुंचे, जहाँ एअरपोर्ट पर सभी कार्यकर्ता और नेताओं द्वारा शीला दीक्षित का जोरदार स्वागत किया गया।
- शीला दीक्षित के स्वागत के वक़्त एक हादसा हो गया और जिस ट्रक के स्टैंड पर शीला दीक्षित खड़ी होकर कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभिवादन स्वीकार कर रही थी, वो अचानक से टूट गया और शीला दीक्षित नीचे गिर गयीं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार