Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

MLC दिनेश सिंह की सदस्यता रद्द करने की मांग करेगी कांग्रेस

कांग्रेस के ऊपर जबरदस्ती इस्तीफा लिखवाने का आरोप लगाकर एमएलसी दिनेश सिंह ने सनसनी फैला दी थी। जिसके बाद शनिवार को भाजपा सपरिवार भाजपा का दामन थाम लिया। आज रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के ने एक रैली को संबोधित करने आए थे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, सीएम योगी समेत कई नेता मौजूद रहे। माना जा रहा है कि बगावत करने के बाद कांग्रेस दिनेश सिंह की सदस्यता रद्द करने करने के लिए सभापति के समक्ष याचिका दाखिल करेगी।

बता दें कि विधान परिषद में कांग्रेस के दो ही सदस्य हैं। इनमें से एक सदस्य दिनेश ने भाजपा के साथ हो लिए। कहा है कि रायबरेली में कांग्रेस को प्राइवेट लिमिटेड फर्म की तरह चलाया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस के दूसरे एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि दिनेश सिंह में जरा भी नैतिकता होती तो वे भाजपा में जाने से पहले विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देते।

प्रियंका पर लगाए गंभीर आरोप

एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला। प्रियंका पर एमएलए के टिकट के लिए इस्तीफा लिखवाने का आरोप लगाया। कहा कि भाई राकेश के लिए हरचंदपुर से एमएलए का टिकट मांगने गया था तो प्रियंका गांधी ने उनसे एमएलसी पद का इस्तीफा लिखवा लिया। बड़े भाई पर जिस व्यक्ति ने रेप का फर्जी आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया उसे उन्हीं के गांव का ग्राम अध्यक्ष बना दिया। कहा कि लोभ, मोह, लालच नहीं, बल्कि स्वाभिमान के लिए कांग्रेस छोड़ रहा हूं। एमएलसी ने कहा रायबरेली में कांग्रेस नहीं है। प्राइवेट सेक्टर कंपनी गांधी परिवार के लिए काम कर रही है।

ये भी पढ़ें- बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, लव-जिहाद का आरोप

ये भी पढ़ें- रायबरेली रैली: कांग्रेस की ‘पंचवटी’ पर अब फहराया जायेगा भगवा झंडा

Related posts

यूनिटी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभाग।

Desk
2 years ago

टैबलेट एवं स्मार्ट फोन का प्रयोग शिक्षा की तकनीकी सशक्तिकरण में लगाये -आबकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल की अपील

Desk
2 years ago

सपा ने घोषित की समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ कार्यकारिणी

Shashank
6 years ago
Exit mobile version