उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या एक विवाद में फंस गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज काशी के दौरे पर थे। यह मामला भाजपा काशी के एक नेता द्वारा केशव का पोस्टर बनावाया गया था, जिसमे उन्हें ‘कृष्ण अवतार’ में दिखाया गया है। इसके अलावा सभी विरोधी पार्टियों को कौरव के समकक्ष दिखाया गया है।
क्या है मामला:
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या का आज वाराणसी का दौरा था।
- जिसके तहत वाराणसी भाजपा के एक नेता रुपेश पाण्डेय ने प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के उपलक्ष्य में एक पोस्टर बनवाया।
- इस पोस्टर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या को कृष्ण अवतार में दिखाया गया है।
- पोस्टर में केशव मौर्या को कृष्ण की वेश-भूषा में दिखाया गया है, उनके हाथ में सुदर्शन चक्र भी दिखाया गया है।
- इसके अलावा सभी विरोधी पार्टियों के प्रमुख व्यक्तित्वों को कौरवों के समकक्ष दिखाया गया है।
- पोस्टर में बड़े बड़े शब्दों में ‘रक्षमाम केशव:’ भी लिखा है।
- पोस्टर में उत्तर प्रदेश को द्रौपदी के समकक्ष दिखाया गया है।
- इसके अलावा प्रदेश की अन्य पार्टियों को उत्तर प्रदेश रुपी द्रौपदी का चीर-हरण करते हुए दिखाया गया है।
- अन्य राजनीतिक दलों ने रुपेश पाण्डेय के इस पोस्टर को विवाद का रूप दे दिया है।
- इन राजनीतिक दलों में सूबे की सभी प्रमुख पार्टियों के चेहरे शामिल हैं।
- गौरतलब है कि, रुपेश पाण्डेय की वाराणसी विधान परिषद् के चुनावों में जमानत जब्त हो गयी थी।
रुपेश पाण्डेय निलंबित:
वाराणसी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विवादित पोस्टर बनवाने वाले रुपेश पाण्डेय को पार्टी से निकाल दिया गया है। भाजपा वाराणसी ने बताया कि, “भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता हैं, और पार्टी सभी के एकाकी रूप से किये गए कार्यों की जिम्मेदारी नहीं ले सकती है”।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार