उत्तर प्रदेश कांग्रेस की बस यात्रा कल रात अपने आखिरी पड़ाव कानपुर पहुंची, जहाँ यूपी कांग्रेस की नयी टीम के चीफ राज बब्बर ने एक सभा को संबोधित किया।
संबोधन के दौरान कोर्ट के आदेशों की अवहेलना:
- कल कानपुर के घंटाघर में आयोजित की गयी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जनसभा पर पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है।
- जनसभा कराने को लेकर कानपुर एसएसपी सिटी शलभ माथुर ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को नोटिस भेजा है।
- एसएसपी सिटी ने बताया कि, जांच के बाद विधिक कार्रवाई होगी।
- शलभ माथुर ने बताया कि, सोमवार की देर रात कांग्रेस ने जनसभा करी थी, जिसके कारण सड़कों पर भीषण जाम की स्थिति बन गयी थी।
- एसएसपी शलभ माथुर ने जानकारी दी कि, वहीँ रात 10 बजे के बाद जनसभा करने पर कोर्ट द्वारा रोक लगायी गयी है।
देर रात पहुंचे थे कानपुर:
- यूपी कांग्रेस की नयी टीम कल देर रात कानपुर पहुंचे थे, जहाँ कांग्रेस कार्यकताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था।
- हालाँकि, बस यात्रा के देर से पहुँचने पर भी यूपी कांग्रेस चीफ राज बब्बर ने जनसभा को संबोधित किया।
- गौरतलब है कि, बस यात्रा कन्नौज से देर से निकली थी।
- हालाँकि, कोर्ट द्वारा देर रात जनसभा करने पर रोक लगायी गयी है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नयी टीम की ‘बस यात्रा’ कानपुर में समाप्त!