केशव प्रसाद मौर्य ने कहा :-

  • चौरसिया समाज की बैठक में केशव प्रसाद मौर्य ने लिया हिस्सा। 
  • चौरसिया समाज में काफी उर्जा है।
  • संगठित रूप से इसका सदुपयोग करना। 

विकाश पर मौर्य का बयान :-

  • देश और प्रदेश की प्रगति के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। 
  • उत्तर -प्रदेश में हमारी सरकार नहीं थी तो हम उत्तर-प्रदेश का विकास नहीं कर पा रहे थे।
  • आने वाले समय में हम ऐसा उत्तर-प्रदेश बनाएंगे कि पूरब वाले पश्चिम ना जाए।
  • हमारे प्रधानमंत्री का ये सपना जरूर पूरा होगा। 
  • पिछली सरकारों में कुछ का साथ कुछ का विकास होता था। 
  • मोदी जी की सरकार में सबका साथ सबका विकास का काम चल रहा है।

संगठन के बारे में बोले उप मुख्यमंत्री :-

  • सामाजिक प्रतिनिधियों के सम्मेलन रैली नहीं रैला में बदल जाएंगे।  
  • भाजपा में कभी भी कोई भी कहीं पर पहुंच सकता है। 
  • सपा और कांग्रेस में गारंटी है कि चुनाव जीतेंगे तो क्या काम बनेगा। 
  • मैं पार्टी का साधारण सा कार्यकर्ता हूं, जिसे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 
  • यह पार्टी किसी की जागीर नहीं है। 
  • यह पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है, जिसमें सबसे अधिक विधायक और सांसद है।

प्रधानमंत्री पद को लेकर विपक्ष पर बोला हमला  :-

  • आप लोग जो मांग रहे हैं, पार्टी उससे ज्यादा भी दे सकती है।  
  • पूरा विपक्ष चाहता है कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनने देना है। 
  • क्योंकि वह पिछड़ी जाति के हैं और गरीबों के लिए काम कर रहे हैं। 
  • अगर मोदी जी ने 5 साल में कुछ नहीं किया था, तो विपक्ष एक क्यों हो रहा है। 
  • सारे दल एक हो जाएं तो भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता।  
  • राहुल गांधी सिर्फ कांग्रेस के अध्यक्ष बन सकते हैं, देश के प्रधानमंत्री नहीं।
  • क्योंकि देश के प्रधानमंत्री जनता बनाती है। 

व्यवस्थाओं को लेकर मौर्य का बयान :-

  • पहले चिन्हित जिलों में बिजली दी जाती थी।
  • आज उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में बिजली दी जा रही है। 
  • आज जब भाजपा की सरकार है तो अपराधी डर रहा है। 
  • भाजपा अवैध कब्जे वाली जमीनों से कब्ज़ा खाली कराने वाली सरकार है। 

धर्म पर बोले केशव मौर्य :-

  • कुंभ की तैयारियां नहीं होती थी, अब कुंभ की तैयारी हो रही है।  
  • पहले कांवड़ निकलने में समस्या होती थी। 
  • अब कांवड़ यात्रा निकालने में कोई दिक्कत नहीं होती है।  
  • बिगड़ी हुई व्यवस्थाओं को हम सुधारने का काम लगातार कर रहे है। 
  • हिंदुस्तान को अग्रणी देश बनाने के लिए मोदी जी के नेतृत्व में काम हो रहा है।
  • आपके पिताजी के अधूरे काम को हम पूरा करने का काम कर रहे हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”उत्तरप्रदेश की स्थनीय ख़बरें ” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें