Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कानपुर में मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ का दौर लगातार जारी। यूपी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान शूटआउट के चलते कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर इलाके में बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक बदमाश को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस मुठभेड में एक शातिर लुटेरा सूरज उर्फ़ बंटा घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए काशीराम ट्रामा सेंटर भेज दिया। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, बासमंडी निवासी अजय जायसवाल रामादेवी चौराहा स्थित शराब दुकान पर सेल्समैन है। वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। बैग में पंद्रह हजार रुपए थे। नए पुल पार करने के बाद अजय लघुशंका के लिए रुका तो बदमाश ने पीछे से धक्का दे दिया और बैग लूटकर भागने लगा। अजय ने शोर मचाते हुए पीछा किया तो लुटेरे ने फायरिंग कर दी। सेल्समैन ने तुरंत बाबूपुरवा थाने को सूचना दी। यह भी बताया कि लुटेरा श्याम नगर की ओर भागा है।

जानकारी होते ही एसपी पूर्वी अनुराग आर्या ने चकेरी, सुजातगंज चौकी पुलिस को अलर्ट किया गया। इधर, बाबू पुरवा थाने की पुलिस भी पीछे लग गई। सुजातगंज से श्याम नगर जाने वाले रोड पर वीरेंद्र स्वरूप स्कूल के पास सामने से चकेरी पुलिस और पीछे से सुजातगंज, बाबूपुरवा थाने की पुलिस ने घेर लिया। चारो ओर से घिरा देख बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बचाव करते हुए गोलियां चलाई। एक गोली बदमाश के जांघ में जा लगी। गिर जाने के बाद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बर्रा निवासी सूरज उर्फ बंटा बताया। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा और हाईस्पीड बाइक बरामद की है।

बदमाश कानपुर के बाबूपुरवा इलाके से एक व्यापारी से 15 हज़ार रूपए की लूट करके भाग रहा था। लूटेरे सूरज उर्फ बंटा का पीछा बाबूपुरवा पुलिस कर रही थी। जिसकी सूचना वायरलेस पर चकेरी पुलिस को दी गयी थी। चकेरी पुलिस ने श्याम नगर इलाके में घेराबंदी कर उस लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की तो लुटेरे ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी सूरज पर फायर किया।

जिसके चलते उसके जांघ में गोली लग गयी और वह वहीं पर घायल होकर गिर गया। पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए काशीराम ट्रामा सेंटर भेजा। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एसपी पूर्वी अनुराग आर्य ने बताया कि ये शातिर अपराधी है जिसके ऊपर करीब एक दर्जन से ज्यादा मुक़दमे दर्ज हैं। बदमाश के अन्य साथियों के बारे में पता लगाकर उनकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Related posts

कमेंट करने पर की गई थी नौ साल के लड़के हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Bharat Sharma
6 years ago

जनसँख्या जागरूकता रैली को CM योगी ने दिखाई हरी झंडी!

Divyang Dixit
7 years ago

सोनिया गाँधी दो दिवसीय सूबे के दौरे पर, प्रदेश कांग्रेस में चल रही उठापटक के बीच हो सकता है महत्वपूर्ण दौरा!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version