Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

यूपी में पहली बार बनेंगे साइबर पुलिस स्टेशन्‍स, जारी हुआ नोटिफिकेशन

उत्‍तर प्रदेश की पुलिस को हाइटेक बनाने के लिए राज्‍य के दो शहरों में साइबर पुलिस स्‍टेशन बनाने की कवायत शुरू हो चुकी है। साइबर सेवाओं से युक्‍त यह पुलिस स्‍टेशन लखनऊ और नोएडा में खोले जायेगें। देश में बढ़ते साइबर क्राइम को ध्‍यान में रखते हुए इस तरह के पुलिस स्‍टेशनों में साइबर लैब की स्‍थापना भी की जायेगी।cyber crime

इन साइबर थानो के लिए 48 पुलिस कर्मियों की दो जिलों में मांग की गई है। इसमें एक अतिरिक्त अधीक्षक रैंक के अधिकारी काम कर रहे कर्मचारियों पर निगरानी करेंगे। दो उप पुलिस अधीक्षकों, 15 निरीक्षक और 30 उप निरीक्षक और कांस्टेबल लखनऊ और नोएडा में प्रतिनियुक्त किया जाएगा। साइबर पुलिस थानो को भी मामलों की जांच सौंपी जायेगी जो नवीनतम साइबर तकनीक का प्रयोग कर विभिन्‍न मामलों को सुलझाने का प्रयास करेंगी। उत्तर प्रदेश की अब सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नज़र आती है। फेसबुक, वाट्सअप और ट्वीटर पर भी  उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने समूह बना लिए है। जिसके जरीये आने वाले दिनों में  वह सीधे जनता से जुड़ने का प्रयास करेंगी।

अभी तक देश के महत्वपूर्ण शहरों में सक्रिय 38 साइबर पुलिस स्टेशन हैं। इनमें झारखंड, कर्नाटक और तमिलनाडु में आंध्र प्रदेश और पंजाब में दो साइबर थाने हैं एवं बिहार राज्य में तीन साल पहले एक साइबर पुलिस स्टेशन की स्थापना हुयी थी। जबकि पश्चिम बंगाल में पांच थानें हैं।

उम्‍मीद लगाई जा रही है कि ऐसे आधुनिक सुविधाओं से युक्‍त साइबर थाने खुलने की वजह से उत्‍तर प्रदेश में बड़ती अपराधों की घटनाओं में कमी आयेगी। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अधिकारियों को यह काम बहुत पहले कर लेना चाहिए था।

यूपी राज्य देश में दूसरा सबसे ज्यादा है जिसमे करीब 2.5 करोड़ इंटरनेट उपभोक्ता हैं। लेकिन यह साइबर अपराध में भी अछूता नहीं है। यूपी में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। इन थानों की स्थापना के बाद अपराधियों पर शिकंजा कसना आसान हो जायेगा।

Related posts

मेयर आशा शर्मा घिरी विवादों में, पार्षदों के ट्रेनिंग प्रोग्राम में अपने चहेते बीजेपी पार्षद हुए शामिल, हरियाणा के पंचकूला में 15-16 जनवरी को था प्रोग्राम, दूसरे दलों के पार्षद ने दर्ज कराई आपत्ति, दूसरे दलों के पार्षदों को पूछा तक नहीं गया, जल्द होने वाली कार्यकारिणी बैठक में होगा हंगामा।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी के गनर सिपाही दीपक कुमार दीक्षित पर छात्रा ने लगाया बलात्कार का आरोप, छात्रा ने बताया कि शादी का झांसा दे कर काफी दिनों तक करता रहा बलात्कार, पैसा हड़प लिया और धोखा देकर आज दूसरी शादी कर रहा है, छात्रा ने एसएसपी कार्यालय पहुच कर की न्याय की गुहार, एस एस को दिया प्रार्थना पत्र, इस मामले में एसएसपी ने दिया मुकदमा दर्ज करने के आदेश, महीनों से रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दौड़ा रही थी बर्रा पुलिस।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

बाराबंकी में प्राइवेट बस ने बारातियों को कुचला, 6 की मौके पर मौत

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version