प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार 14 नवम्बर को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने गाजीपुर-कोलकाता रेलखण्ड समेत कई योजनाओं की शुरुआत की।

जनता ने मुझे इसीलिए चुना था:

  • अपने संबोधन में पीएम मोदी ने नोटबंदी और उससे होने वाली समस्याओं में देशवासियों का सहयोग मांगा।
  • उन्होंने कहा कि, देश की जनता ने मुझे इसीलिए चुना था कि, मैं कालाधन निकाल सकूँ।
  • पीएम मोदी ने आगे पूछा कि, कालेधन के खिलाफ मैं जो कर रहा हूँ, क्या वो गलत है?

इरादा नेक होना चाहिए:

  • अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि, कोई भी काम करो थोड़ी तकलीफ तो होती ही है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, बस इरादा नेक होना चाहिए।

नोटों की बड़ी-बड़ी मालाएं होती थीं:

  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, पहले नोटों की बड़ी-बड़ी मालाएं होती थी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मालायें इतनी बड़ी होती थी कि, मुंडी भी नहीं दिखती थी।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, कुछ लोग सामने काम की तारीफ करते हैं और पीछे भड़काओ-भड़काओ करते हैं।

आम जनता की तकलीफ का एहसास है:

  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, नोटबंदी से सामान्य नागरिक को जो तकलीफ हो रही है, उसकी मुझे भरपूर पीड़ा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें