उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में ओसा मंडी में आयोजित कृषि मेले में सोमवार दोपहर किसानों ने जमकर हंगामा किया। फसल बर्बादी का मुआवजा नही मिलने से भड़के किसानों ने अफसरों को जमकर भला बुरा कहा। किसानो ने प्रदेश सरकार, बैंक अफसरों और प्रशासनिक अधिकारियों पर मुआवजा न देने और मुआवजा देने पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। बड़ी मिन्नतों के बाद किसानों को शांत कराया जा सका।

Crying farmer

  • कौशाम्बी की ओसा मंडी के कृषि मेले में सोमवार दोपहर आयोजित कार्यक्रम में सांसद विनोद सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति, सिराथू विधायक वाचस्पति किसानों से सीधे संवाद कर रहे थे।
  • कार्यक्रम में सीडीओ ओपी आर्य, बीजेपी नेता अभिषेक तिवारी समेत उद्यान, कृषि आदि विभागों के अफसर भी मौजूद थे।
  • कार्यक्रम में प्रधानमंत्री बीमा योजना पर चर्चा होनी थी।
  • पर तभी फसल बर्बादी का मुआवजा नही मिलने से भन्नाए किसान भड़क उठे।
  • किसानो ने अफसरों को जमकर भला बुरा कहा।
  • एक अफसर ने किसानों को ये कहकर चुप कराने की कोशिश की कि बीमा के मुद्दे पर ही बात करें। इस बात पर किसान और खफा हो गए।
  • किसानो ने प्रदेश सरकार, बैंक अफसरों और प्रशासनिक अधिकारियों पर मुआवजा देने में मनमानी का आरोप लगाया।
  • हंगामा कर रहे किसान बड़ी मिन्नत के बाद हुए शांत हुए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें