Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

डिप्टी सीएम ने सपा-बसपा गठबंधन को बताया फेल

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज समाजवादी पार्टी के गढ़ इटावा में पहुंचे। यहां पर उन्होंने दलित के घर पर भोजन करने के साथ ही समाजवादी पार्टी की ताकत को भी कम करने का प्रयास किया।

सपा के गढ़ इटावा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या:  

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज एक दिवसीय दौरे पर समाजवादी पार्टी के गढ़ इटावा पहुंचे। जहाँ उन्होंने लोक निर्माण विभाग की 5 सड़कों के साथ 19 आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण भी किया। बता दें जिले में 2017-18 में जो सड़कें तैयार हुई हैं उन पर 3981.73 लाख रुपए खर्च किया गया है।

भाजपा 2019 में 73 से अधिक सीट जीतेगी

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन 2019 में फेल होगा। भाजपा उत्तर प्रदेश के 73 से अधिक सीट जीतकर एक बार फिर से केंद्र में सरकार बनाएगी। विधान सभा चुनाव में सपा का कांग्रेस से गठबंधन फेल हो चुका है। प्रदेश की जनता इन गठबंधनों को देख चुकी है।

उन्होनें कहा, प्रदेश में भ्रष्टाचार किसी को नहीं करने दिया जाएगा। सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके अलावा बताया की उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में भाजपा सरकार के कार्यकाल में व्यापक सुधार हुआ है।

देश भर में हुईं रेप की घटनाओं पर बात करते हुए बताया कि केंद्र कि भाजपा सरकार ने एक अध्यादेश पास किया, जिसमें 12 साल से कम उम्र की लड़की साथ रेप की घटना होगी तो उसे सीधे फांसी की सजा दी जाएगी.

प्रेस वार्ता के बाद उपमुख्यमंत्री इटावा लाइन सफारी पहुंचे, जहाँ उन्होंने लाइन सफारी का जायजा लिया.

Related posts

मलवा थाना क्षेत्र के पनई चौराहे के पास ट्रक ने एक बाइक में सवार तीन लोगो को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल.

Ashutosh Srivastava
6 years ago

गाजीपुर: 8 महीने हो गये तहसील बने, पर विकास का कोई अता-पता नहीं

Shambhavi
6 years ago

Unnao :बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क पर उतरे कांग्रेसियों ने लगाए सरकार विरोधी नारे।

Desk
3 years ago
Exit mobile version