उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के भिटौरा स्थित ओम घाट में वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।केशव मौर्या ने कहा की पिछली सरकार ने तमाम गड़बड़ी की है उन्ही में अपर्णा का भी मामला भी है। मामले की जांच होगी जांच में सही पाए जाने पर कार्यवाही भी होगी।

उप मुख्यमंत्री ने दिखाए कड़े तेवर

  • केशव प्रसाद मौर्या ने कहा उपचुनाव में सपा दो सीट पाकर खुश न हो।
  • नाही यह हमारी कोई आपसी लड़ाई है आने वाला समय बताएगा की कोन जीतता है कौन हारता है।
  • सपा सरकार में तमाम गड़बड़ी हुई है।
  •  अपर्णा यादव के मामले की जाँच होगी।
  • जाँच में सही पायी गयी तो होगी कारवाही।

कानून व्यवस्था पर केशव बोले अपराधी डरे हुए है

  • कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा की प्रदेश में अपराधी डरे हुए हैं।
  • कई महत्वपूर्ण घटनाओं का खुलासा पुलिस ने किया है।
  • हमारी सरकार लगातार कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है।
  • अधिकारिओं की क्या मजाल की वह सरकार की न सुने।
  • अधिकारी भी सरकार के साथ मिलकर बेहतर काम कर रहे हैं।

भूमाफियाओं पर जमकर साधा निशाना 

  • केशव मौर्या ने कहा की प्रदेश में भूमाफियाओं का जंगल राज कायम था।
  • जिसपर हमारी सरकार ने टीम गठित कर भूमाफियाओं के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
  • हमारी सरकार ने 100 दिन के अंदर भूमाफियाओं के खिलाफ प्रदेश भर में बड़ी कार्यवाही की हैं।
  • उप मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण करने के बाद ओम घात में बने शिवलिंग की पूजा अर्चना भी की।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें