Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भक्तो ने श्री श्री राधा वृंदावन चंद्र को यमुना जी में कराया नौका विहार

भक्तो ने श्री श्री राधा वृंदावन चंद्र को यमुना जी में कराया नौका विहार

भक्तो ने श्री श्री राधा वृंदावन चंद्र को यमुना जी में कराया नौका विहार

मथुरा- चंद्रोदय मंदिर में आयोजित त्रिदिवसीय कार्तिक उत्सव के तृतीय एवं अंतिम दिवस पर चंद्रोदय मंदिर के भक्तों द्वारा, आपने आराध्य श्रीश्री राधा वृंदावन चंद्र को यमुना जी में नौका विहार कराया गया। इससे पूर्व भक्तों ने राधा वृन्दावन चंद्र का श्रंगार कर, नवीन पोषक धारण करायी, उन्हें पालकी के माध्यम से मंदिर प्रांगण से चीर घाट स्थित यमुना तट पर लाया गया, जहाँ भक्तों द्वारा पुष्प अर्पण कर उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर दिव्य पुष्पों एवं दुधिया रोशनी से युक्त नाव में विराजमान होकर राधा वृन्दावन चंद्र ने श्री यमुना जी में नौका विहार प्रारंभ किया। नौका विहार उत्सव के दौरान 51 से ज्यादा नावों में बैठे भक्त अपने आराध्य के मनोहारी रूप का दर्शन कर मंत्रमुग्ध हुए।

बाइट – अर्जुननाथ दास, जनसंपर्क अधिकारी, चंद्रोदय मंदिर

Report:- Jay

Related posts

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की बैठक आज दिल्ली में

UPORG Desk 4
6 years ago

इलाहाबाद : संभावित प्रत्यशियों के साथ इविवि प्रशासन एंव जिला प्रशासन की बैठक कल

Short News
6 years ago

उपद्रव को देखते हुए सील किये गए हरियाणा से सटे बॉर्डर-ADG LO

Mohammad Zahid
7 years ago
Exit mobile version