मुख्यमंत्री अखिलेश ने राज्य व्यापी डायल ‘100’ परियोजना की समीक्षा की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस के आलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में डायल 100 योजना शुरू करें।

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस के आलाधिकारियों से कहा कि परियोजना में तैनात पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दें।
  • कॉल सेंटर में महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाए।
  • डायल 100 को सबसे तेज और प्रभावी परियोजना बनाएं।
  • पुलिस जल्द से जल्द पीड़ित के पास पहुंचकर दे मदद।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ सहित वाराणसी, आगरा गाज़ियाबाद और झाँसी जनपदों में इस परियोजना की शुरुआत करने क लिये वे स्वयं जायेंगें।
  •  मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर राज्य सरकार के सलाहकार श्री वेंकट चंगावाल्ली के साथ अब तक के हुए कार्य की समीक्षा की।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस कर्मियों को जनता के साथ अच्छा व्यवहार और समय पर पहुंचने के लिये प्रशिक्षित किया जाये।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस परियोजना में ‘108’ और ‘102’ एम्बुलेंस सेवा की तर्ज पर न्यूनतम समय सीमा पर घटना स्थल पर पहुंचना भी सुनिश्चित किया जाये।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाए के लिये कटिबद्ध है।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस ‘100’ परियोजना के लिये मानक तय करते हुए इसे सबसे सस्ती, सबसे तेज, सबसे बड़ी, सबसे प्रभावी और सबसे बेहतर सेवा के रूप में विकसित किया जाये।
  • इस बैठक में श्री वेंकट चंगावाल्ली ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवगत कराया कि इस परियोजना के अंतर्गत 3200 चार पहिया वाहन सक्रीय रहेंगें।
  • इनमे 700 इनोवा और 2500 बुलेरो गाड़ियाँ होंगीं।
  • ये सभी वाहन काले रंग के होंगे।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें