Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

जिलाधिकारी ने शहीद शुलभ उपाध्याय की प्रतिमा का किया अनावरण।

जिलाधिकारी ने शहीद शुलभ उपाध्याय की प्रतिमा का किया अनावरण।

ज्ञानपुर के जीआईसी मैदान में प्रतिमा का हुआ अनावरण।

बेटे की प्रतिमा का अनावरण होते ही फफक कर रो पड़े शहीद के पिता।

जिलाधिकारी ने शहीद शुलभ उपाध्याय प्रतिमा का किया अनावरण-अनावरण होते ही फफक कर रो पड़े शहीद के पिता

भदोही। जिले के बैराखास निवासी शहीद शुलभ उपाध्याय की प्रतिमा का मंगलवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी ने अनावरण किया। इस दौरान जिलाधिकारी गौरांग राठी ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके और दीप जलाकर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि देश के लिए शहीद हुए शहीद शुलभ उपाध्याय के परिवार के साथ पूरी संवेदना है। शासन और प्रशासन के तरफ से शहीद शुलभ उपाध्याय के परिवार को यथासंभव सहयोग और मदद का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी ने कहा कि शहीद सुलभ उपाध्याय के नाम को बनाये रखने के लिए पूरा प्रयास किया जायेगा। हो सके तो किसी भी तरह की छात्रवृति भी शुरू की जा सकती है। शहीद शुलभ उपाध्याय चौराहा पर प्रतिमा लगने या स्मारक के बारे में कहा कि इस मामले की जानकारी है इस और भी जानकारी लेकर कोर्ट के गाइडलाइंस के अनुसार कार्य किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को निर्देशित किया कि प्रतिमा के ऊपर छायादार व्यवस्था करें तथा प्रतिमा के नीचे बढ़िया रेलिंग बनवायें। इस दौरान जिलाधिकारी गौरांग राठी ने शहीद के पिता अशोक उपाध्याय और भाई नीलेश उपाध्याय को सांत्वना दिया। तथा जिलाधिकारी ने नीलेश से एक पत्र लिखकर देने की बात कही। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने शहीद शुलभ उपाध्याय के परिजनों को हर संभव मदद करने की बात कही।

इस मौके पर अशोक उपाध्याय, नीलेश उपाध्याय, श्यामधर उपाध्याय, श्रीप्रकाश, श्रीनिवासन, मनोज उपाध्याय, कृष्णजी उपाध्याय,ओमप्रकाश, विजय, संदीप पाण्डेय, सरोज उपाध्याय और विनोद दूबे समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Report:- Girish Pandey

Related posts

पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के बाद नहीं गाया गया राष्ट्रगान!

Mohammad Zahid
7 years ago

वीडियो: किडनैप के बाद रेप का मामला, 9 साल बाद पीड़िता लौटी घर!

Abhishek Tripathi
7 years ago

गरीबों का धन नहीं लूटती बसपा तो यह दिन नहीं देखना पड़ता

Bharat Sharma
7 years ago
Exit mobile version