भारतीय पर्व दीपावली प्रकाश का त्यौहार माना जाता है। इसके आते ही सभी तरफ से अन्धकार मिट कर वहां प्रकाश फ़ैल जाता है। इस दीपावली के शुभ अवसर पर हर साल की तरह बाजारों में नये तरह के पटाखे आये हैं जिनके नाम भी बहुत अजीबोगरीब हैं। ख़ास बात तो है कि यह सभी पटाखे जनता के बीच तेजी से लोकप्रिय भी हो रहे है और लगातार खरीदे भी जा रहे है।
मोदी बम, अमर सिंह की फुलझड़ी :
- अभी तक बच्चे पटाखों को उनके ब्रांड से और नाम से जानते हैं, जैसे- मुर्गा छाप पटाखा, मिर्ची बम आदि।
- बीते समय में पटाखों के नाम उस समय के चर्चित गानों पर, किसी मशहूर घटना पर भी रखने का चलन शुरू हो गया है।
- इस बार भी बाजार में ऐसे ही अजीब, हास्यास्पद नामों के साथ पटाखे बहुत तेजी से बिक रहे हैं।
- इस दीपावली पर तेज आवाज के साथ भाजपा की भड़ास मोदी बम बहुत तेजी से खरीदा जा रहा है।
- इसके अलावा भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राईक के ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक राकेट नाम से बाजारों में उपलब्ध है।
यह भी पढ़े : समाजवादी पार्टी में मचे घमासान में अखिलेश को हुआ यह बड़ा फायदा!
- समाजवादी पार्टी में चल रही पारिवारिक लड़ाई के ऊपर बाजारों में पटाखों के नाम रखे उन्ही पर रखे गये हैं।
- सपा में पिछले माह से शुरू हुए गृहयुद्ध में अमर सिंह का भी नाम आया है।
- इसी कारण इस दीपावली पर बाजारों में अमर सिंह की फुलझरी नाम से भी पटाखों बिक रहे है।
- अमर सिंह को टक्कर देने के लिए रामगोपाल यादव की लाल मिर्ची बम भी बाजारों में उपलब्ध है।
यह भी पढ़े : सीएम अखिलेश प्रदेश को देंगे 220, 132 और 33/11 केवी का तोहफा!