उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को यह आदेश जारी किये थे कि, जनता की शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाये, लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों को धता बता रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का है, जहाँ के जिलाधिकारी(DM mainpuri yashwant rao) को न ही मुख्यमंत्री योगी के आदेशों की परवाह है और न ही शासन का डर।
ट्विटर पर दिए गए मुख्यमंत्री योगी के आदेश की धज्जियाँ(DM mainpuri yashwant rao):
- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के जिलाधिकारी यशवंत राव मुख्यमंत्री योगी का आदेश नहीं मानते हैं।
- जिसके तहत ट्विटर पर मुख्यमंत्री योगी के आदेश दिए जाने के बाद भी यशवंत राव ने उसे मानना जरुरी नहीं समझा।
- गौरतलब है कि, ट्विटर पर एक पीड़ित व्यक्ति ने अपने गाँव सहारा की ख़राब सड़क को लाकर ट्वीट किया था।
- अल्केश भदौरिया नाम के शख्स ने यह ट्वीट मुख्यमंत्री ऑफिस को टैग कर के लिखा था।
- शिकायत के सन्दर्भ में मुख्यमंत्री ऑफिस ने संज्ञान लिया।
- संज्ञान के बाद मुख्यमंत्री ऑफिस ने पीड़ित के ट्वीट का जवाब दिया।
- जिसमें कहा गया कि, जिलाधिकारी, मैनपुरी को निर्देशित किया गया है, जल्द ही आपसे संपर्क किया जायेगा।
नहीं पहुंचे डीएम मैनपुरी(DM mainpuri yashwant rao):
- पीड़ित व्यक्ति द्वारा सड़क की खस्ताहाल हालत की शिकायत दो दिन पहले ट्विटर पर की गयी थी।
- जिसके बाद मुख्यमंत्री ऑफिस की ओर से शुक्रवार को पीड़ित व्यक्ति को आश्वासन दिया गया था कि, डीएम मैनपुरी जल्द आकर मिलेंगे।
- लेकिन डीएम मैनपुरी को मुख्यमंत्री योगी के आदेशों की कोई परवाह नहीं है।
- शनिवार को पीड़ित व्यक्ति ने ट्विटर पर जानकारी दी कि, अभी तक उससे आकर कोई भी नहीं मिला है।
- गौरतलब है कि, जनता विरोधी अफसर योगी सरकार पर हावी हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें: फाइलों के निस्तारण पर देरी में प्रमुख सचिव CM ने माँगा जवाब!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें