11 अक्टूबर को देश लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती मना रहा है, लोकनायक उर्फ़ जेपी एक स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे।

जीवन परिचय:

  • लोक नायक जयप्रकाश नारायण का जन्म 11 अक्टूबर सन 1902 को बिहार में हुआ था।
  • वो एक स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता और समाज सेवक थे, जिस कारण उन्हें ‘लोक नायक’ भी कहा जाता है।
  • लोकनायक जय प्रकाश ने देश की आजादी के प्रयास में महात्मा गाँधी के कई आन्दोलनों में हिस्सा लिया।
  • जिसके लिए वो कई बार जेल भी गए।
  • सन 1948 में जय प्रकाश नारायण गांधीवादी दल के साथ मिलकर समाजवादी सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की थी।
  • लेकिन साल 1954 में उन्होंने गया बिहार में अपना जीवन समाज के नाम सौंप दिया।
  • 1957 में लोकनायक लोकनीति के पक्ष में राजनीति का त्याग कर दिया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी किया वीडियो:

  • लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती के उपलक्ष्य में सीएम ने जय प्रकाश नारायण म्यूजियम का उद्घाटन किया।
  • जय प्रकाश नारायण की जयंती पर राज्य सरकार द्वारा उनके जीवन पर आधारित एक डोक्युमेंट्री का भी अनावरण किया गया है।
  • जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज दी है।
  • डोक्युमेंट्री में लोकनायक जय प्रकाश नारायण के जीवन काल को दर्शाया गया है।

वीडियो:

https://www.youtube.com/watch?v=F4BQVsYJrTM&feature=youtu.be

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें