Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

यीशु के जी उठने पर मनाया गया जश्न, धूमधाम से निकाला गया ईस्टर जुलूस

Easter Sunday 2018 juloos in lucknow-5

Easter Sunday 2018 juloos in lucknow-5

प्रभु यीशु के जी उठने की प्रतीक्षा में पिछले दो दिनों से राजधानी लखनऊ के सभी गिरजाघरों में पवित्र पास्का जागरण चल रहा था। चर्चों में आराधना करते मसीही श्रद्धालुओं ने देर रात 2:00 बजे तक प्रभु के पुनर्जीवित होने की प्रतीक्षा करते रहे। सेंट कैथेड्रल में रात 11:00 बजे के बाद से शुरू हुआ पवित्र पास्का जागरण देर रात 2:00 बजे तक चलता रहा। पुरोहितों ने आग और पानी पर विशेष आशीष पढ़ा। रविवार सुबह प्रभु जी उठे, इसके साथ ईस्टर संडे पर गिरजाघरों में मसीही विश्वासी धूमधाम से जश्न मनाने लगे।

स्पेशल डॉन सर्विस का किया गया था आयोजन

ईस्टर संडे (रविवार) को बड़े ही धूमधाम से ईस्टर जुलूस निकाला गया। शाम 4:00 बजे लाल बाग स्थित मेथोडिस्ट चर्च से भव्य जुलूस कैथेड्रल चर्च तक प्रभु का गुणगान करते हुए निकाला गया। ईस्टर संडे पर सुबह से नगर के सभी चर्चाओं में स्पेशल डॉन सर्विस आयोजन किया गया था। शहर के मुख्य गिरजाघर सेंट कैथेड्रिल में शनिवार रात विशेष पास्का जागरण के साथ यीशु के पुनरुत्थान की आराधना शुरू हुई थी। रोशनी से सजे गिरजाघर परिसर में देर रात 11:00 बजे के बाद पूजन समारोह में ज्योति के गुणगान के साथ शुरू हुआ था।

स्पेशल पास्का जागरण का हुआ था आयोजन

सभी मुख्य पुरोहितों ने पल्ली पुरोहित के साथ चर्च में प्रवेश किया। पुरोहितों ने गिरजाघर के प्रांगण में विशेष आग पास्का (बड़ी मोमबत्ती) पर प्रभु का आशीष पढ़ा। इसके लिए करीब सवा किलो वजनी आग पास्का बनाई गई थी। यीशु के पुनरुत्थान से जुड़े बाइबल के खास 5 पाठ पढे गए। अनुष्ठान के दौरान सभी ने पास्का जागरण किया। विशप जेराल्ड जान मथाईस, फादर रोड्रिक्स की अगुवाई में धार्मिक आयोजन देर रात 2:00 बजे तक चलते रहे। राजाजीपुरम में फादर डोनाल्ड ने पास्का जागरण किया। इसके पहले सुबह और दोपहर के सत्र में मसीही अनुयायियों ने सेंट कैथेड्रल पहुंचकर आराधना की और प्रभु संदेशों का चिंतन किया। आलमबाग, हजरतगंज समेत अन्य चर्चों में भी प्रार्थना सभाएं हुई।

खास प्रकार के जल पर पढ़ा गया आशीष

आयोजनों के दौरान यहां साल भर के संस्कारों में प्रयोग किए जाने वाले जल के लिए भी आशीष पढ़ा गया। पुरोहितों ने खास प्रकार के जल पर आशीष पढ़ा और धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए। इसी जल को अब वर्ष भर के धार्मिक संस्कारों में प्रयोग किया जाएगा। कई मनोकामनाएं पूरा करने के लिए पुरोहितों की ओर से प्रार्थना पढ़ी गई। धर्माध्यक्ष जेराल्ड जॉन मथाइस ने प्रवचन भी दिए। लाल बाग स्थित मेथोडिस्ट चर्च में सर्व समाज मिलन का आयोजन हुआ।

बेकरियों में विशेष रूप से खरीदे गए ईस्टर एग

ईस्टर संडे पर एसेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च की ओर से रविवार तड़के 3:30 बजे से विशेष डॉन सर्विस नवाबगंज उन्नाव सेंटर पर हुई। सुबह 4:00 बजे से कैंट के वेस्लेन चर्च में फादर अरुण की अगुवाई में डॉन सर्विस हुई। वहीं शाम 4:00 बजे यूनाइटेड क्रिश्चियन स्टेशन यूनाइटेड कमेटी जुलूस निकाला गया जो कैथेड्रिल चर्च पहुंचा। प्रभु यीशु के सूली पर चढ़ाए जाने से लेकर ईस्टर पर उनके दोबारा जी उठने की चित्रों की प्रदर्शनी सजी हुई थी। वहीं ईस्टर संडे पर प्रियजनों को तोहफे में देने के लिए लोगों ने बेकरियों में जाकर विशेष रूप से ईस्टर एग खरीदे थे।

ये भी पढ़ें- ‘Fool day’ को ‘Cool day’ के रूप में मना रहा विजय श्री फाउंडेशन ‘प्रसादम सेवा’

ये भी पढ़ें- डीजीपी ने सुबह तड़के ‘वीमेन पॉवर लाइन 1090’ का औचक निरीक्षण किया

ये भी पढ़ें- गोरखपुर में पेड़ से टकराई बेकाबू कार, 6 लोगों की मौत

Related posts

थाना फ़्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के अंतर्गत तेज बहादुर ओवर ब्रिज पर एक अज्ञात वाहन 10 वर्षीय अज्ञात बालक को मारी टक्कर। अज्ञात बालक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत।डॉक्टरों व पुलिस ने काफी मशक्कत की बालक की जान बचाने की कोशिश।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

सपा ने इन 7 सीटों पर घोषित किये मेयर उम्मीदवार

Shashank
7 years ago

हरदोई – दूसरे दिन भी गोमती नदी में चल रहा किसानों का जलसत्याग्रह

Desk
4 years ago
Exit mobile version