उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव दोनों ही गुट अपना-अपना दावा लेकर चुनाव आयोग पहुंचे थे। जिसके बाद चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों से कागजात जमा करने को कहा था।
13 जनवरी को चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों को साथ बुलाया:
- समाजवादी पार्टी में मचे घमासान पर अब अंतिम फैसला चुनाव आयोग को ही करना है।
- जिसके चलते चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों को एक साथ दिल्ली बुलाया है।
- जहाँ चुनाव आयोग दोनों गुटों के सामने अपना फैसला सुनाएगा।
- ज्ञात हो कि, 13 जनवरी को चुनाव आयोग सपा के चुनाव निशान पर अपना फैसला सुनाएगा।
सपा प्रमुख दिल्ली रवाना हुए:
- चुनाव आयोग ने सपा के नाम और निशान पर मचे घमासान को लेकर 13 जनवरी को अपना फैसला सुनाएगा।
- निर्वाचन आयोग ने सपा के दोनों गुटों को साथ एक ही समय पर चुनाव आयोग में बुलाया है।
- जिसके तहत सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं।
- सपा प्रमुख के साथ ही शिवपाल सिंह यादव भी दिल्ली के लिए साथ निकले हैं।
- इसके साथ ही अभी तक इसकी जानकारी नहीं है कि, अखिलेश यादव गुट की ओर से आयोग में पक्ष कौन रखेगा?
ये भी पढ़ें: सपा प्रमुख के आरोपों पर रामगोपाल यादव का ‘दो टूक जवाब’!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार