उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनज़र प्रदेश के कई आईएस और आईपीएस अफसरों के तबादलें किये गए हैं। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान से पहले बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादलें किये हैं।

तबादलों की लिस्ट

  • एक्साइज कमिश्नर के पद पर मृत्युंजय कुमार नारायण को नियुक्त किया गया है।
  • इनमें विजय प्रकाश बरेली के ऩए आईजी बनाए गए हैं।
  • चंद्रप्रकाश को हरदोई का नया एसपी बनाया गया है,
  • वहीं सुभाष दुबे को गाजीपुर का नया कप्तान नियुक्त किया गया है।
  • इसके अलावा असीम अरूण वाराणसी जोन के आईजी नियुक्त हुए है।
  • वहीं स्वप्निल को जालौन का एसपी बनाया गया है।
  • उमेश सिंह को फतेहपुर एसपी बनाया गया है।
  • देवरंजन को पीलीभीत भेजा गया है।
  • मनोज बहराइच के नए एसपी बने हैं।
  • नीलाब्जा चौधरी को गोरखपुर का नया डीआईजी नियुक्त किया गया है।
  • वहीं उदय शंकर जायसवाल को आजमगढ़ डीआईजी नियुक्त किया गया है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें