लखनऊ: आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी लखनऊ में थे। जीतन राम माँझी ने आज लखनऊ में यूपी के अन्दर घुसपैठ करने की योजना तैयार की है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) को उत्तर प्रदेश मे घुसपैठ बनाने के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।
https://youtu.be/RraoCHEdGRg
- जीतन राम माँझी ने कहा कि: हम उत्तर प्रदेश मे विधानसभा चुनाव अभी नहीं लड़ेंगे।
- अगर कभी लडेंगे तो हमारे मुद्दे अलग होंगे।
- माँझी ने कहा कि: हम दलितों और मुसलमानो को साथ लेकर चलेंगे।
- पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता में कहा कि: हमारे लोग यदि संगठित होकर काम करेंगे तो मायावती हमारे बीच नहीं आएँगी।
- हमारे लोगों के संगठित होकर काम करने से मायावती के समर्थक भी हमारे साथ आ जायेंगे।
बिहार में शराब बंदी पर माँझी का बयान:
- बिहार में शराब बंदी पर कहा कि हम लोग शराब बंदी के समर्थन में हैं।
- वहाँ शराब कहा बंद हुई है इससे से तो शराब और भी महंगी हो गई है।
- महंगी शराब के कारण शराब पीने वाले लोग गलत काम करने उतर आये हैं।
- बढ़ते अपराध की वजह से ही बिहार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है।
- पूर्व मुख्यमंत्री ने बिहार में नितीश कुमार के राज को जंगल राज बताया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Ashutosh Srivastava
Reporter at uttarpradesh.org, News Junkie,Encourager not a Critique Admirer of Nature.