Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

शिवपाल पर पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने किया कटाक्ष, कहा हमारी टक्कर का कोई नहीं

2019 का लोकसभा चुनाव नज़दीक आने के साथ ही नेताओं की बयानबाजियों में तल्खी देखने को मिल रही है। एक समय में समाजवादी पार्टी पर मुलायम सिंह यादव के बाद शिवपाल का एकछत्र राज था। उनके साथ कई बड़े नेता थे जो हमेशा उनके साथ खड़े दिखाई देते थे लेकिन सपा से अलग होकर सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ अब वही समाजवादी पार्टी के नेता दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में शिवपाल के करीबी रहे सपा के बाहुबली ने उन पर जमकर हमला किया।

शिवपाल पर बरसे पूर्व मंत्री :

समाजवादी पार्टी के नेताओं की शान रह चुके शिवपाल यादव आज उन्हीं नेताओं के निशाने पर हैं। शिवपाल यादव पर समाजवादी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह ने कटाक्ष किया। उन्होंने शिवपाल सिंह यादव की पार्टी से होने वाले नुकसान के सवाल पर कहा कि आने वाले चुनाव में उनकी टक्कर का कोई नहीं है।

शिवपाल यादव द्वारा किए जा रहे नुकसान से समाजवादी पार्टी कैसे निपटेगी, इस पर पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह से कहा कि जब समाजवादी पार्टी का भाजपा कुछ नहीं कर पाई तो कोई अन्य भी आ जाए कोई कुछ नहीं कर पाएगा।

सपा का बूथ स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित :

बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा के जैदपुर कस्बे में समाजवादी पार्टी का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ था। इसमें अखिलेश सरकार के पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह और पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप के साथ जनपद के कई समाजवादी नेता और पूर्व विधायक शामिल हुए थे। इस दौरान पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर पूरे प्रदेश में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जैदपुर में पार्टी ने यह कार्यक्रम किया था। शिवपाल सिंह यादव पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पूरे देश का समाजवादी अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के साथ खड़ा हुआ है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने बुलाई है बैठक

kumar Rahul
7 years ago

आगरा में डॉ देशी दारु पीकर कर रहें हैं मरीजों का इलाज !

Ashutosh Srivastava
8 years ago

यूपी चुनाव में राम मंदिर को मुद्दा बनायेगी भाजपा- सुब्रमण्यम स्वामी

Rupesh Rawat
8 years ago
Exit mobile version