उत्तर प्रदेश में गुरुवार को महत्वपूर्ण कैबिनेट मीटिंग बुलाई गयी थी, जिसके बाद सीएम अखिलेश ने मीडिया से बात की।
दो दर्जन प्रस्तावों पर होनी थी चर्चा:
- गुरुवार को राजधानी लखनऊ के एनेक्सी में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गयी थी।
- जिसमें करीब दो दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी।
- बैठक के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश ने मीडिया से बात की।
इन प्रस्तावों पर लगी मुहर:
- कैबिनेट की बैठक में केजीएमयू के ट्रॉमा सेण्टर के ऊपर दो अतिरिक्त तलों के निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी।
- बब्बर शेरों के लिए प्रजनन केन्द्र और इटावा स्थित लायन सफारी पार्क में विजिटर फैसिलिटेशन सेन्टर को मंजूरी मिली।
- भूतपूर्व सैनिकों/शहीद सैनिकों एवं अर्द्ध सैनिक बलों तथा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शहीदों के आश्रितों को सम्पत्तियों पर स्टाम्प शुल्क में छूट।
- सीतापुर में आचार्य नरेन्द्र देव स्मृति पार्क की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
- इसके साथ ही जनपद बस्ती में बस्ती विकास प्राधिकरण के गठन को भी मंजूरी दे दी गयी है।
- इसके अतिरिक्त माध्यमिक विद्यालयों के अंशकालिक शिक्षकों को विशेष प्रोत्साहन मानदेय प्रदान करने संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली।
- बैठक में फैजाबाद, हमीरपुर और हरदोई बस स्टेशन की नजूल भूमि परिवहन विभाग को दी जा सकती है।
- मृत्युपरान्त निराश्रित महिलाओं को दी जाने वाली सहायता धनराशि को सरकार बढ़ा सकती है।
- जौनपुर में 400 के.वी. उपकेन्द्र, के निर्माण को मंजूरी दे दी गयी है।
- इसके अलावा जनपद गाजीपुर के यूसुफपुर मोहम्मदाबाद में ट्रॉमा सेण्टर को मंजूरी दी गयी।
- बैठक में इटावा की जसवंतनगर नगर पालिका परिषद की सीमा विस्तार को भी मंजूरी दे दी गयी है।
- इसके अतिरिक्त नगर पालिका परिषद भरथना, इटावा की सीमा विस्तार पर भी कैबिनेट ने सहमति दे दी है।
- गोमती नगर के विजयन्तखण्ड में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के निर्माण प्रस्ताव को भी कैबिनेट से मंजूरी मिल गयी है।
- यूपी समूह ‘ग’ और समूह ‘घ’ के पदों पर तैनात डेली वेजेज मजदूरों, संविदाकर्मियों को विनियमितीकरण को भी मंजूरी मिल गयी है।
- उ.प्र. राज्य युवा नीति, 2016 का प्रस्ताव कैबिनेट ने पास कर दिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार