उत्तर प्रदेश के समाजवादी परिवार में बीते दिनों हुए घमासान के बाद सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब अलग-अलग रहेंगे। अभी तक सपा प्रमुख और सीएम लखनऊ में पांच विक्रमादित्य मार्ग पर बने बंगले में साथ-साथ रहा करते थे।
सिर्फ नाम का मुख्यमंत्री आवास था 5, कालिदास:
- राजधानी लखनऊ में 5 , कालिदास मार्ग का बंगला यूपी के मुख्यमंत्री का सरकारी घर होता है।
- लेकिन सीएम अखिलेश यहां कभी नहीं रहे, इस बंगले से वो सिर्फ सरकारी काम काज निपटाते हैं।
- किसी से मिलने या फिर प्रेस कांफ्रेंस के लिए अखिलेश यादव इस घर का इस्तेमाल करते थे।
- 5 केडी स्थित बंगले में उन्होंने जनता दरबार के लिए अलग से एक हॉल भी बनवाया था।
सपा प्रमुख और सीएम में बातचीत बंद:
- सूत्रों के मुताबिक, सीएम अखिलेश यादव और सपा प्रमुख के बीच बातचीत पूरी तरह से बंद हैं।
- जिसका कारण सपा में मचे आंतरिक घमासान को माना जा सकता है।
- गौरतलब है कि, सपा प्रमुख ने शिवपाल और अखिलेश के बीच की वर्चस्व की लड़ाई में शिवपाल का पक्ष लिया था।
- जिसके बाद से सीएम और सपा प्रमुख एक-दूसरे का सामना होने से बचते हैं।
- सपा प्रमुख 5 विक्रमादित्य मार्ग पर अपनी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता और छोटे बेटे प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा के साथ रहते हैं।
- अखिलेश यादव सीएम अखिलेश अपनी पत्नी डिंपल के साथ यहीं रहते रहे।
पारिवारिक तनातनी के बाद सीएम का फैसला:
- पारिवारिक तनातनी के बाद अखिलेश यादव ने अपने नए घर में जल्द शिफ्ट होने का मन बना लिया है।
- गौरतलब है कि, पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते यूपी में सबको लखनऊ में एक सरकारी बंगला मिलता है।
- सीएम अखिलेश ने चार विक्रमादित्य मार्ग वाला घर इसी नियम के तहत अपने नाम करा लिया है।
- जिसके रेनोवेशन का काम पिछले साल भर से चल रहा था।
मुलायम से अलग हुए अखिलेश :
- सीएम अखिलेश ने जल्द से जल्द चार विक्रमादित्य मार्ग वाला बंगला तैयार करने का आदेश दे दिया है।
- साथ ही गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त भी तय कर लिया गया है।
- सीएम नवरात्रि में अपने नए बंगले में परिवार संग चले जाएंगे।
- वहीँ मुलायम के घर में आये तूफान का असर समाजवादी परिवार और आगामी विधानसभा चुनाव पर दिखाई देने लगा है।
यह भी पढ़ें: सीएम ने दिया इस्तीफा, सपा प्रमुख के करीबी को बनाया अध्यक्ष!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार