उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में सूबे के किसानों को करीब 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ़(farmer loan waiver) करने की घोषणा की थी, जिसके बाद आखिरकार सरकार अपनी इस घोषणा को अमली जामा पहनाना शुरू कर चुकी है। जिसके बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि, जल्द ही सूबे के किसानों के अच्छे दिन आ सकते हैं।
जुलाई के आखिर तक माफ़ हो जायेगा किसानों का कर्ज(farmer loan waiver):
- योगी सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादों को पूरा करने में लगातार तत्परता दिखा रही है।
- जिसका प्रमाण योगी सरकार की कैबिनेट की बैठक में किसानों की कर्ज माफ़ी(farmer loan waiver) पर मिला था।
- जिसमें योगी सरकार ने करीब 86 लाख लघु एवं सीमान्त किसानों का कर्ज माफ़ किया था।
- कर्ज की राशि 36 हजार करोड़ रुपये होगी।
- इसी क्रम में योगी सरकार जुलाई तक किसानों का कर्ज माफी का पैसा बैंकों तक पहुंचा देगी।
- जिसकी जानकारी राज्य के एग्रीकल्चर प्रोडक्शन कमिश्नर चन्द्र प्रकाश ने दी।
15 दिन में हर जिले के डीएम के पास होगी लाभार्थी किसानों की लिस्ट(farmer loan waiver):
- उन्होंने आगे बताया कि, 15 दिनों में सूबे के हर जिले के डीएम के पास लाभार्थी किसानों की लिस्ट पहुँच जाएगी।
- जिसके बाद स्टेट लेवल पर एक सॉफ्टवेयर की मदद से लिस्ट में उन किसानों का नाम हटाया जायेगा,
- जिन्होंने ज्यादा खेत होने के बावजूद कम खेत दिखाकर कर्ज ले रखा है।
- साथ ही उन्होंने बताया कि, इस लिस्ट में लघु और सीमान्त जमीनों वाले संपन्न किसानों को अलग नहीं किया जायेगा।
- जिसका कारण ऐसे किसानों की पहचान करने का कोई क्राईटेरिया नहीं है।
- वहीँ लिस्ट से अलग करने के लिए लेखपाल से रिपोर्ट मांगने पर भ्रष्टाचार का खतरा है।
- जिसके बाद राज्य सरकार ने खेती की जमीन के आधार पर किसानों को कर्ज माफ़ी का फायदा दिया जायेगा।
- इस पूरे प्रोसेस में करीब 15 दिन का समय लगेगा, साथ ही आखिरी लिस्ट तैयार होने के बाद ही कर्ज माफ़ी पर अमल होगा।
- चूँकि, राज्य सरकार को बिना केंद्र की मदद के इतना बड़ा कर्ज माफ़ करना है।
- कर्ज की राशि की पूर्ति के लिए राज्य सरकार किसान राहत बांड जारी करेगी।
ये भी पढ़ें: Kashmiri youth joining militancy to impress girls says Danish Ahmed?
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#36 हजार करोड़ का कर्ज माफ़
#86 लाख किसानों
#86 लाख किसानों के आयेंगे अच्छे दिन
#farmer loan waiver
#farmer loan waiver yogi government starts to make list
#farmer waiver loan on july
#yogi government
#yogi government will gave farmer waiver loan on july
#yogi government will give farmer waiver loan on july
#उत्तर प्रदेश
#उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
#जुलाई में होगा 'कर्ज माफ़'
#पहली कैबिनेट की बैठक
#मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार