फतेहपुर : गाजीपुर थाना क्षेत्र में देर रात डीजे पर डांस करने के दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों की जमकर धुनाई कर दी। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया की मौके पर लाठियां भी चल गयी। जिसमें दो बारातियों को गंभीर चोट आयी हैं।न दोनों ही बारातियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका इलाज जिले के जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

दो लोगों को आयी हैं गंभीर चोटें

  • फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र में शादी के दौरान जमकर हंगामा हो गया।
  • मामला कुछ ऐसा था की दोस्त की शादी में धूम धड़ाके के साथ बाराती पहुंचे थे।
  • लड़की पक्ष की ओर से बारातियों का स्वागत भी हुआ।
  • उसके बाद कुछ बाराती डीजे की धुन पर नांच रहे थे।
  • तभी लड़की पक्ष से कुछ लोग बारातियों के साथ बज रहे डीजे में नाचने लगे।
  • डांस करने को लेकर दोनों पक्ष में अचानक विवाद  हो गया।
  • विवाद इतना बढ़ गया की देखते देखते लाठी डंडो से मारपीट शुरू हो गयी।
  • मारपीट में बारातियों में से =दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
  •  घटना के बाद मौके पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवा दिया।
  •  इस मामले में पीड़ित महेश कुमार के पिता श्रवण सिंह ने जानकारी दी।
  • उनका कहना है की वो लोग बारात में गए थे तभी डीजे में डांस करने को लेकर मारपीट हो गयी।
  • मारपीट के दौरान मेरे बेटे व उसके दोस्त को गम्भीर  चोट आयी है।
  • वहीँ इस मामले में सीओ सिटी समर बहादुर सिंह की माने तो बारात के दौरान दो पक्षों में मारपीट की बात सामने आयी है।
  • इसमें दो को गंभीर चोट आयी है।
  • जिनका इलाज जिला  अस्पताल में चल रहा है.
  • इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा लिखा जा चुका है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें