पिता ने न्याय पाने के लिये अपनी बेटी के शव को कई दिनों तक अपने ही घर में समाधि बना कर रखा है। जी हाँ यह घटना कन्नौज स्थित तिरवा के सहानापुर गांव की है।
- तिरवा के सहानापुर गांव की होनहार छात्रा ऋतु के शव को उसके पिता ने 30 दिनों से अपने घर में ही सुरक्षित रखा।
- ऋतु के शव को उसके पिता ने नैचुरोपैथी से सुरक्षित रखा है।
- ऋतु यादव के पिता ने इंसाफ के लिए अभी तक ऋतु का अंतिम संस्कार नहीं किया है।
- ऋतु यादव ने एक माह पूर्व नोएडा में सुसाइड किया था।
- ऋतु यादव के पिता ने ऋतु के शव को एक गड्ढ़े में केमिकल के सहारा गाढ़ा है।
- ऋतु यादव गलगोटिया विवि में बीटेक कर रही थी।
- ऋतु यादव ने नोएडा में 17वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी थी।
- सुसाइड नोट में दोस्तों पर उकसाने का आरोप लगाया गया है।
- वहीं ऋतु यादव के पिता का कहना है उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसे बिल्डिंग से धक्का दिया गया था।
- ऋतु यादव के पिता ने कहा कि बिना उनकी इजाजत ऋतु यादव पोस्ट मार्टम करा दिया गया।
- ऋतु यादव के पिता का कहना है कि ऋतु यादव की पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट गलत है।
- ऋतु का पोस्ट मार्टम फिर से कराये जाने के लिये ऋतु के शव को सुरक्षित रखा गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Ashutosh Srivastava
Reporter at uttarpradesh.org, News Junkie,Encourager not a Critique Admirer of Nature.