Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

माघ मेले में ड्यूटी कर रही महिला आरक्षी आरती यादव की सड़क हादसे में मौत

female cop arti yadav died in road accident magh mela sangam allahabad

female cop arti yadav died in road accident magh mela sangam allahabad

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिला में संगम स्थल पर माघ मेले में ड्यूटी से वापस जा रही एक महिला आरक्षी को तेज रफ्तार कार सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे महिला आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

ट्रामा सेंटर में जिंदगी मौत के बीच लड़ने के बाद महिला आरक्षी की सांसे थम गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर सुनते ही महिला आरक्षी के घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से कानपुर नगर जिले के बिठूर थाना क्षेत्र के मैनावती नगर में रहने वाली महिला आरक्षी आरती यादव (21) इलाहाबाद के होलागढ़ थाने में तैनात थी। वह 2016 बैच की सिपाही थीं और ट्रेनिंग कर रही थीं। शनिवार को माघ मेले से ड्यूटी करके अपनी साथी पूजा के साथ घर वापस जा रही थी।

रात के करीब 9:30 बजे दोनों महिला आरक्षी रास्ते में जा ही रही थी। तभी कीदगंज थाना क्षेत्र में पीछे से एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आरती बाइक से दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।

राहगीरों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से आरती की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान आरती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जैसे ही मौत की खबर उनके परिजनों को मिली वैसे चीख-पुकार मच गई।

सोमवार को उनका शव पैतृक गांव ले जाया गया। गांव में शव पहुंचते ही यहां शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही ग्रामीणों ने महिला सिपाही की मौत की खबर सुनी तो पूरे गांव देखने के उमड़ पड़ा। गांव में ही आरती को अंतिम संस्कार के दौरान सलामी दी जायेगी। युवा महिला आरक्षी की मौत की खबर मिलते ही होलागढ़ के समस्त पुलिसकर्मी अत्यंत दुखी हैं। सभी ने आरती की आत्मा को शांति की कामना की है।

Related posts

भदोही में प्रशासन के द्वारा पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनके करीबियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Desk
2 years ago

लखनऊ-बाइक और डम्फर की टक्कर, 4 लोगो की मौत हुई

kumar Rahul
7 years ago

देवरिया : छात्र संघ चुनाव स्थगित किये जाने से छात्रों में आक्रोश , किया प्रदर्शन

Bhupendra Singh Chauhan
7 years ago
Exit mobile version