Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

ठाकुरगंज थाना में एलडीए के 24 बाबुओं के खिलाफ एफआईआर

नगर निगम चुनाव से पहले बीएलओ ड्यूटी से नदारद रहे एलडीए के 24 कर्मचारियों के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस सोमवार को बयान लेने के लिए एलडीए कर्मचारी संघ के कार्यालय पहुंची। इसके बाद कर्मचारियों को बुलाने पर ज्यादातर कर्मचारी खिसक गए। इस दौरान कुछ एक कर्मचारी ही बयान दर्ज करवाने पहुंचे। एलडीए के 24 कर्मचारियों की सितंबर 2017 में बीएलओ ड्यूटी लगी थी। आरोप है कि जानकारी के बावजूद कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं गए। इसके बाद नगर निगम जोन छह के अधिकारियों ने सहायक निर्वाचन अधिकारी को जानकारी दी थी। शुरुआती जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। हालांकि आरोपित बाबुओं को जानकारी नहीं हुई। सोमवार को एलडीए मुख्यालय पहुंचने पर खलबली मच गई। नेताओं के आश्वासन के बावजूद कर्मचारी बयान दर्ज करवाने नहीं पहुंचे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

विधायक राजेश त्रिपाठी ने छोड़ा बसपा का दामन, सपा में हो सकते हैं शामिल!

Rupesh Rawat
8 years ago

सीएम अखिलेश नोएडा में 27 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण!

Divyang Dixit
8 years ago

वीडियो: सीएम योगी के खिलाफ राजभर समाज ने किया प्रदर्शन!

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version