सहारनपुर हिंसा के मास्टरमाइंड (saharanpur clash mastermind) की गिरफ़्तारी के लिए आज सैकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने भीम सेना के संस्थापक चंद्रशेखर की रिहाई की मांग की. इसको लेकर उन्होंने SDM और CO का तहसीलदार परिसर में घेराव किया। उनका कहना है कि चंद्रशेखर उर्फ़ रावण निर्दोष है और उसे जानबूझकर फंसाया जा रहा है.
आज सहारनपुर के रामपुर मनिहारन तहसील में महिलाओं ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। सैकड़ों महिलाओं ने हिन्दू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाने की चेतावनी भी दे डाली थी.
प्रदर्शन करने वाली महिलाओं पर FIR दर्ज:
- चंद्रशेखर की रिहाई की मांग को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन किया था.
- बेहटा तहसील में इन महिलाओं ने प्रदर्शन किया था.
- इन महिलाओं समेत 22 के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है.
- इन महिलाओं के खिलाफ नायब नाजिर ने शिकायत दर्ज करायी थी.
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर गिरफ्त में:
- खुद को भीम आर्मी का संस्थापक बताने वाले चंद्रशेखर उर्फ़ रावण को STF ने हिमाचल में दबोचा.
- हिमाचल के डलहौजी से UP STF ने चंद्रशेखर उर्फ़ रावण को पकड़ा.
- चंद्रशेखर को सहारनपुर हिंसा का मास्टरमाइंड माना जा रहा है.
- इस हिंसा में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी.
- जातीय हिंसा के इस संघर्ष ने यूपी में कोहराम मचा दिया था.
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Kamal Tiwari
Journalist @weuttarpradesh cover political happenings, administrative activities. Blogger, book reader, cricket Lover. Team work makes the dream work.