इस नेता ने की बगावत : 


  • समाजवादी पार्टी को निकाय चुनाव में विधानसभा चुनावों की तरह हार का सामना करना पड़ा है।
  • निकाय चुनाव में मिली हार की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समीक्षा करना शुरू कर दिया है।
  • इसके बाद से कई नेताओं पर कार्यवाई हुई है और कई नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
  • इसी क्रम में बीते दिनों समाजवादी पार्टी ने अपने पूर्व विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष को पार्टी से निकाल दिया था।
  • अब सपा से निष्कासित पूर्व विधायक ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
  • निष्कासित पूर्व विधायक अजीम भाई का कहना है कि मैं सपा से अपनी बगावत की बात को स्वीकार करता हूँ।
  • उन्होंने कहा कि मैंने नगर निगम के अलावा नगर पंचायत में भी समाजवादी पार्टी के खिलाफ प्रचार किया था।
  • पूर्व विधायक ने कहा कि मैंने सपा के खिलाफ काम किया तो मेरा पार्टी से निकाला जाना मुझे मंजूर है।
  • मगर मैं ये जानना चाहता हूँ कि ये कार्यवाई सिर्फ मेरे ऊपर क्यों की गयी है।
  • पूर्व विधायक ने कहा कि जसवंतनगर में सपा प्रत्याशी के खिलाफ शिवपाल यादव ने प्रचार किया था।
  • इसके अलावा कई अन्य नगर पंचायत और नगर पालिका में भी उन्होंने ऐसा किया।
  • उन्होंने कहा कि शिवपाल के अलावा तेज प्रताप और रमेश यादव ने भी पार्टी के खिलाफ काम किया है।
  • अंत में उन्होंने कहा कि ये लोग यादव हैं या परिवार के हैं इसीलिए समाजवादी पार्टी में बने हुए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें