भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ से हालात ज्यादा ख़राब हो चुके हैं, प्रशासन की ओर से राहत और बचाव के कार्य किये जा रहे हैं।

सैकड़ों गांव हुए जलमग्न:

  • सूबे में भारी बारिश के चलते कई जगह बाढ़ से हालात ख़राब हो गये हैं।
  • प्रदेश की नदियों गंगा, यमुना, घाघरा आदि में बाढ़ के चलते सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए हैं।
  • वहीँ इन मुख्य नदियों की सहायक नदियों बेतवा और केन में उफान से हालात और ज्यादा भयावह हो गए हैं।
  • बाढ़ के कारण लाखों लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं।

ये हैं बाढ़ प्रभावित इलाके:

  • सूबे में बाढ़ की भयावह स्थिति बनने के कारण लाखों लोग पलायन को मजबूर हैं।
  • उत्तर प्रदेश में करीब-करीब पूरे प्रदेश में बाढ़ का असर जारी है।
  • इनमें से कुछ जिलों में हालात ज्यादा ख़राब हैं।
  • जिनमें इलाहाबाद, वाराणसी, बलिया, फर्रुखाबाद, गोंडा, चंदौली आदि प्रमुख हैं।
  • इसके अलावा बाराबंकी, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट में भी बाढ़ का कहर जारी है।

राहत-बचाव कार्यों में दिखी लचरता:

  • सूबे में आई बाढ़ के दौरान राज्य सरकार के रवैये में लचरता दिखाई दे रही है।
  • जिला प्रशासन की मदद से बाढ़ पीड़ितों राहत नहीं मिल रही है।
  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें