Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

वाराणसी: गंगा नदी में जल स्तर बढ़ने से मंदिरों में घुसा पानी, नौका विहार प्रतिबंधित

Varanasi: Flood Water Level 65.78 m in River Ganga Rises Prohibited Boating

Varanasi: Flood Water Level 65.78 m in River Ganga Rises Prohibited Boating

उत्तर प्रदेश में इन दिनों नदियां बाढ़ के कहर से उफनाई हुई हैं। गंगा, यमुना, घाघरा, गोमती सहित सभी प्रमुख नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इलाहाबाद में लगातार बारिश के कारण गंगा और यमुना नदियों में पानी का जलस्तर खतरे के निशान (84.73 मीटर) की ओर बढ़ रहा है, जिससे नदियों के किनारे बसे गांवों में हड़कंप की स्थिति बन गई है। वहीं वाराणसी में गंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर 65.78 m पहुँच गया। इससे प्रशासन ने गंगा नदी में नौका विहार प्रतिबंधित कर दिया है। बताया जा रहा है कि पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ का पानी मंदिरों में घुस गया है इससे आधे आधे मंदिर तक डूब गए हैं। फिलहाल बाढ़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। नदियों के किनारे बसे गांवों को सुरक्षित जगह पर भेजा जा रहा है।

लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के अगले दो दिन के भीतर खतरे के निशान से ऊपर जाने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने इसे देखते हुए तटीय इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। इलाहाबाद में गंगा का जलस्तर 78.43 मीटर और यमुना का 77.92 मीटर तक पहुंच चुका है, जिसके बाद प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। वहीं लगातार बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात ड्यूटी स्टॉफ से निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सिंचाई विभाग बाढ़ खंड की ओर से कंट्रोल रूम भी बना दिया गया है। सिंचाई विभाग के मुताबिक नरोरा डैम, कालागढ़ डैम व हरिद्वार बैराज से लगभग एक लाख क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है। मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश के कारण केन और बेतवा नदियां उफना उठीं हैं। इन नदियों का पानी यमुना में आ रहा है। इसलिए यमुना में तेजी से पानी बढ़ रहा है।

बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। साथ ही लोगों को बिजली की समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है। बारिश के कारण सबसे अधिक परेशानी इलाहाबाद के पुराने शहर के इलाकों में रहने वाले लोगों को हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक इलाहाबाद में करीब 82 एमएम बारिश रिकार्ड की गयी है। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण इलाहाबाद में गंगा और यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। यमुना में हर घंटे करीब 6 सेमी पानी बढ़ रहा है। इसी तरह गंगा में लगभग 2 सेमी पानी प्रति घंटा बढ़ रहा है। प्रशासन की ओर से निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें-

लखनऊ: एसएसपी ने बदमाश का स्केच और सीसीटीवी फुटेज जारी किया

लखनऊ: लजील अल दरबार होटल की बिरयानी में निकली मरी छिपकली

एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर की छह साल बाद आज होगी शुरुआत

इंदिरा गांधी के खिलाफ कोर्ट में गवाही देने वाले रज्जा भैया का निधन

एम्बुलेंस में बैठकर तंबाकू खाता रहा ड्राइवर, गर्भवती को ठेले पर लेकर पहुंचे परिजन

मथुरा में बोली साध्वी प्राची: कांग्रेसियों राहुल गांधी के लिए बहू लाओ, हाथ पीले कराओ

केंद्र सरकार द्वारा 308 लोगों को X, Y, Z, Z-Plus श्रेणीगत सुरक्षा

रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में महिला मरीज से डॉक्टर ने किया रेप का प्रयास

कानपुर: भारी बारिश से तीन मंजिला मकान ढहा, राहत व बचाव कार्य जारी

गोमती नदी के ऊपर मेट्रो ब्रिज का काम 80 प्रतिशत से भी अधिक पूरा

Related posts

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरू की 108 एम्बुलेंस ट्रैक करने की सुविधा!

Shashank
8 years ago

कांग्रेस प्रत्याशी को रावण का फोटो लगाना पड़ा भारी

kumar Rahul
7 years ago

बलरामपुर -मुर्दे से पुलिस को शान्ति भंग की आशंका

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version